Posts

Showing posts from October, 2019

वकील साहब बने स्टार

Image
डायरेक्टर हर्ष यादव के नेतृत्व में एक सॉन्ग शूटिंग दौरान के कुछ पल एस शूटिंग में वकील साहब हीरो का किरदार निभा रहे हैं। और कैमरामैन हीरा जी हैं। इस सॉन्ग में विपिन सिंह भदोरिया, सुनील देवराज विलन के रोल में आएंगे। इस सॉन्ग में हर्ष यादव डायरेक्शन देते हुए नजर आए। यह उनकी दशमी सॉन्ग है। इस गाने में एक प्रेम कहानी दर्शाई गई है। और गांव से लोगों का प्यार दिखाया गया है। यह रोमांस और फाइट संयुक्त सॉन्ग है।

इच्छा या जरूर

#इच्छा_या_जरूरत इच्छा का अन्त नहीं है लेकिन जरूरत पूरी हो जाती है। इच्छा पूरी होने पर दुःख का कारण भी बनती है। #श्रीमद्भागवत_गीता में कहा गया है - विहाय कामान्यः सर्वान्पुमांश्र्चरति निःस्पृहः। निर्ममो निरहङ्कारः स शान्तिमधिगच्छति।। अध्याय 2 श्लोक 71 भावार्थ जिस व्यक्ति ने इन्द्रियतृप्ति की समस्त इच्छाओं का परित्याग कर दिया है, जो इच्छाओं से रहित रहता है और जिसने सारी ममता त्याग दी है तथा अहंकार से रहित है, वही वास्तविक शान्ति प्राप्त कर सकता है | भोजन आपकी जरूरत है, ये जरूरत पूरी हो जाएगी। लेकिन दुनियाँ को हर चीज खाना आपकी इच्छा हो सकती है, लेकिन आवश्यक नहीं है कि ये इच्छा पूरी हो जाये। आपको पैसा मिलता है जरूरत पूरी हो जाती है तो अच्छा है, लेकिन जब पड़ोसी से ज्यादा पैसा पाने की इच्छा होती है तो मन मस्तिष्क परेशान होता है। पड़ोसी कुछ नहीं कर रहा है, वो अपने गुण के अनुसार कमा रहे है। आपने उससे तुलना कर के खुद के पैर पर कुल्हाड़ी मारी है क्योंकि आपकी इच्छा जाग रही है इसे ऊँचे उठने की। अपनी जरूरत पूरी करो और इच्छा के रोग से बचो। जरूरत पूरी होने पर सेटिस्फेक्शन मिल जाता है। लेकिन इच्छा क्या क

क्यों मनाया जाता है गोवर्धन पूजा

Image
सबसेे पहले सभीी देशवासियों को mysdshop.com, नवयुवक जन कल्याण सेेवा समिति, हमारा विवेक न्यूज़, राहुल कोचिंग सेंटर, विपिन सिंह भदौरिया की तरफ सेे गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं,                                 कहतेे हैं देव इंद्र को अपनी शक्ति पर घमंड आ जाता है। तो उनका घमंड तोड़नेेे के लिए भगवान श्री कृष्ण एक लीला रचते हैं । वह लोगों से इंद्र देव की पूजा न करने के लिए बोलतेे हैं। और सभी लोगों को समझाते की हम जहां रहतेे हैं। जहां का अन खाते हैं जहां का हम जल पीते हैं हमें सदेेव उसकी पूजा करनी चाहिए। सभी लोग फिर गोवर्धन की पूजा करते हैं। यह देखकर इंद्र देव क्रोधित् वह जाते हैं। फिर वह धरती वासियों पर अपना शक्ति प्रदर्शन करते हैं। वह धरती पर मूसलाधार बारिश करते हैं। उनके इस प्रकोप सेे सभी मनुष्य और जानवरों को बचानेे के लिए भगवान कृष्ण गोवर्धन पर्वत उठा लेते है। इंद्रदेव जब हापूअर्चनार जातेे हैं तो वह भगवान श्री कृष्ण की पूजा - अर्चना करते हैं। तभी से गोवर्धन पर्वत की पूजा हो रही हैं। कहतेे हैं गोवर्धन की पूजा करनेे से भगवान श्री कृष्ण खुश होतेे हैं । तब से यह पर्व मनाया जाता है।

इसीलिए मनाते हैं दीपावली

Image
पहले तो सभी देशवासियों को mysdshop.com कंपनी नवयुवक जनकल्याण सेवाा समिति, हमारा विवेक न्यूज़ पेपर, और विपिन सिंह भदोरिया की तरफ से दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं,।                      अब बात करते हैं हमारे भारतवर्ष में दीपावली क्यों मनाई जाती है। कहतेे हैं भगवान राम रावण का बंध करके अयोध्या वापस आ रहेे थे। यह युद्ध बुराई पर अच्छाई की जीत प्रतीक माना जाता है। राम भगवान के आगमन की खुशी लोगों ने अपनेे घरों में भगवान केे स्वागत अपने अपने घरों में दीपक जलाएं मिठाइयां बांटी खुशियां मनाई ढोल नगाड़े़े बजाए। दीपावली वाले दिन घरों मे भगवान गणेश जो शुभ कार्यों केेे प्रतीक हैै और महालक्ष्मी जी की पूजा करते हैं। सभी लोग मिलकर सबकी सुख समृद्धि की भगवान से कामनाएं करते हैं। यह त्योहार हिंदुओं का सबसेे बड़ा त्यौहार है। यह त्यौहार भारतवर्ष में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। पर रोचक बात यह भी है की भारतवर्ष में एक क्षेत्र ऐसा भी है। जहां दिवाली में दीपक नहीं जलातेे हैं। यह राज्य उत्तर प्रदेश जिला नोएडा में स्थित बिसरख गांव हैै। यह गांव कहतेे हैं रावण जी का गांव है।

भाई विपुल सिंह की तरफ से सभी देशवासियों को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं

Image
समस्त देशवासियों को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं आज  गाजियाबाद जिले के खोड़ा नगरपालिका में कुछ दिव्यांग / बेसहारा लोगों के बीच दिवाली मनाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ... यह वह लोग हैं जो अपनी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति नहीं कर सकते छोटा सा सहयोग मेरे एवं साथियों समस्त समाजसेवियों द्वारा किया गया,जिसमें साथ में  पवन सिंह जी, विपिन ध्यानी जी  , समाजसेवी विपुल सिंह ,मुन्ना भाई जी द्वारा इनके घरों में जाकर आज खुशियों की दिवाली मानाई,  मेरे एवं मेरे साथियों की अब अगली कोशिश इन दिव्यांग बेसहारा लोगों को रोजगार प्रदान करने की।     उन सभी भाईयों बंधुओं का बहुत बहुत धन्यवाद जिन्होंने इस मुहिम मै  अपना अपना योगदान दिये...!!  हर घर रौनक हर घर खुशहाली   कुछ गरीब घरों में भी मनाएं दिवाली..!!           धन्यवाद.....  आप सबका समाजसेवी          विपुल सिंह

गफूर खान मिरासी मीर

राजस्थान केसमस्त मिरासी,मांगणयार,लंगा , ढाढी, दमामी,राणा, नगारची बिरारदारी के भाईयो व विशेषकर शिक्षित युवा वर्ग , लोककलाकारो, कर्मचारीयो, अधिकारियो से निवेदन है, कि हमारी बिरारदरी ,जाति को राजस्थान सरकार के अन्य पिछडे़ वर्ग आयोग ,जयपुर द्वारा विशेष पिछडे़ वर्ग(SBC)मे शामिल करवाने हेतु राज्य के समस्त जिला कलेक्टरो के माध्यम से जाति का सर्वे करवाकर हमारी सामाजिक, शैक्षणिक , आर्थिक, राजनैतिक जीवन व सरकारी नोकरियो मे हमारा क्या प्रतिनिधित्व है ,का  सर्वे हो रहा है । ये सर्वे जिला कलेक्टर पटवारियो के माध्यम  से करवाया जा रहा है । आप सभी से करबद्ध निवेदन है, कि अपने अपने   पटवारीयो से संपर्क कर टर सही ढंग से सर्वे करवाने मे अपना योगदान दे । ध्यान रखे कि यदि इस सुनहरे मोके को चूक गये तो हमे बहुत बडा़ नुकसान होगा  । हम सतर साल  सरकारी फायदो से पिछे रहे है । व अब आगे सौ साल ओर पिछे रहेगे । इसलिए हमे सरकारी योजना मे सहयोग करना पडे़गा ।किसी शायर ने कहा कि " लम्हो ने खता खाई ,शदियों ने सजा पाई "। मारवाडी़ मे कहावत है,कि "अणी री चूकोडी़ सौ चोटों खावे "। इसलिए खुदा के वास्ते सतर्

खरगोश और कछुआ

Image
एक जंगल में एक कछुआ और एक खरगोश  रहते थे। दोनों गहरे मित्र थे। एक दिन उन दोनों ने कहा कि हम दौड़ लगा कर देखते हैं। जो पहले बाग के किनारे पहुंचेगा वही विजयी कहलायेगा। दोनों ने दौड़ शुरू की। खरगोश शुरू में खूब तेज दौड़ा और कछुआ बहुत पीछे रह गया। खरगोश ने सोचा कछुआ तो अभी बहुत पीछे है तब तक कुछ देर आराम कर लूं लेकिन खरगोश को नींद आ गई परंतु कछुआ अपनी धीमी चाल से लगातार चलता रहा और खरगोश से पहले बाग के किनारे पहुंच गया। जब खरगोश की नींद खुली तब तक खरगोश हार चुका था।                                                              शिक्षा - आराम हराम है।

मुर्गी और सोने का अंडा

Image
एक किसान के पास एक मुर्गी थी। वह प्रतिदिन एक सोने का अंडा दिया करती थी। वह उस अंडे को बाजार में बेच दिया करताा था। किसान देखते ही देखते धनवान बन गया। लोग उसका सम्मान करने लगे। वह जब उस मुर्गी को देखता था तो बड़ा प्रसन्न होता था। वह उसे बड़े प्यार सेे रखता था। एक दिन उसके मन में लालच समा गया। उसके मन में विचार आया कि मुर्गी के पेट के अन्दर न जाने कितने सोने के अंडे भरे पढ़े हैं। मैैं भी कितना मूर्ख हूं। अंडो का खजाना मेरे पास पड़ा है और मैं केवल एक अंडा रोज लेकर बेचने जाता हूं।       इसलिए क्यों न मुर्गी के पेट में से सारे अंडे एक ही बार में निकाल लूूं और उन्हें एक साथ बेच कर बहुत ज्यादा धनवान बन जाऊं। यह सोच कर उसने एक तेज धार बाला चाकू लिया और मुर्गी का पेट फाड़ डाला। उससे मुर्गी के पेट में एक भी अंडा न मिला और साथ ही मुर्गी भी मर गई। इस प्रकार वह किसान बहुत बढ़ा धनवान नहीं बन सका बल्कि उसे जो प्रतिदिन एक - एक अंडा मिलता था उससे भी उसे हाथ धोना पड़ा। किसी ने ठीक ही कहा है लोभ में बुद्धि भ्रष्ट हो जाती है। शिक्षा - लालच बुरी बला है।    

खोड़ा कॉलोनी में सबसे बड़ी समस्या है पानी की

खोड़ा कॉलोनी गाजियाबाद का हिस्सा है। जिसमें सबसे बड़ी समस्या पानी की है। खोड़ा कॉलोनी में नगर पालिका बने लगभग 2, 3 वर्ष हो गए। लेकिन खोड़ा कॉलोनी मैं पानी की समस्या को दूर नहीं कर पाए। खोड़ा कॉलोनी के निवासियों को विकास नहीं पानी की ज्यादा आवश्यकता है। यहां हार 2 साल में बोरिंग करानी पड़ती है। एक बोरिंग का खर्चा लगभग 50 ₹60 हजार रुपए है। बड़ी बोरिंग और भी महंगी होती है। लेकिन खोड़ा नगर पालिका खोड़ा वासियों को पानी की व्यवस्था मुहिम नहीं करा पा रही है। खोड़ा वासी पानी की समस्या को लेकर बहुत ही निराशाजनक है। जल की व्यवस्था जल्द ही नहीं कराया गया। तो खोड़ा बासी खोड़ा से पलायन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। खोड़ा कॉलोनी एशिया की दूसरी कॉलोनी कहीं जाती है। पर सरकार यहां पर कोई व्यवस्था नहीं करवा पाई। खोड़ा कॉलोनी मैं दसियों लाख से ज्यादा जनसंख्या रहती है। क्योंकि यह क्षेत्र दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद के टच में होने के कारण बहुमूल्य क्षेत्र है। यहां हर राज्य के लोग निवास करते हैं।

भगवान ऐसा किसी के साथ ना करें

यह कहानी फर्रुखाबाद जिले की मऊ गांव की है। इस गांव में सोनू बाथम नाम का एक व्यक्ति रहता था। जो बहुत दिनों से बीमार चल रहा था। उसकी हालत देखकर उसके पड़ोसियों ने उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया। होनी को कौन रोक सकता है। अस्पताल में ही सोनू बाथम की मृत्यु हो गई। जब उसके पार्थिक शव को लेने कोई नहीं आया। तब अस्पताल वालों ने पुलिस वालों को सूचना दी। मौके पर पुलिस आ गई और सोनू बाथम के रिश्तेदारों को ढूंढने लगी। पता चला की सोनू बाथम का एक भाई है। जो दिल्ली में रहता है। दरोगा जी ने सोनू के भाई को फोन लगाया। और सुन कर हैरान रह गए। फोन पर सोनू बाथम के भाई ने कहा दरोगा जी जो आपको करना  है। वह करो मैं नहीं आ सकता हूं। आप सुनकर हैरान हो गए होंगे। कि इस कलयुग में ऐसे भी भाई हैं। जो अपने सगे भाई के मृत्यु पर भी नहीं आ सकते हैं। आपके दिमाग में तरह-तरह की बातें चल रही होंगी। कोई कह रहा होगा यह तो कलयुग है। कोई किसी का सगा नहीं है। पर यह कोई नहीं सोच रहा होगा की आखिर सोनू बाथम का भाई क्यों नहीं आया। चलो हम बताते हैं। जब दरोगा जी ने सोनू बाथम के भाई के पास फोन किया। तब सोनू बाथम का भाई रोने लगा। रो-

राम का किरदार निभाया आदर्श सिंह भदोरिया ने

Image
हमारे भारत देश में सारे पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाते हैं। उसी में एक पर्व है। दशहरा जो अच्छाई की बुराई पर जीत का प्रतीक है। इस पर में रावण का दहन होता है। इस पर्व को हम भारतवासी बड़े धूमधाम से मनाते हैं। इस पर्व में हमें जगह-जगह रामलीला देखनेे को मिलती है। ऐसे ही कार्यक्रम का आयोजन सिटी मॉडल स्कूल में देखनेे को मिला। इस कार्यक्रम का नेतृत्व अध्यापक रवि त्रिपाठी जी ने किया। इस रामलीला मैं बच्चोंं ने अलग अलग किरदार निभाए। राम का किरदार आदर्श सिंह भदौरिया ने निभाया। रावण का किरदार सौरभ जी ने निभाया। अलग-अलग किरदार बच्चों ने निभाए। इन किरदारों में बच्चे बहुत ही सुंदर लग रहे थे। इन कार्यक्रम में प्रेरणा स्रोत यह है कि हमें भगवान राम की तरह आदर्शवादी बनना चाहिए। बड़ों का सम्मान करना चाहिए।

इंस्पेक्टर लक्ष्मी चौहान के नोएडा व इंदिरापुरम में घरों पर दबिश

Image
बरामदगी की रकम में से 70 लाख रुपये डकारने के मामले में फरार महिला इंस्पेक्टर लक्ष्मी चौहान की पुलिस ने घेराबंदी तेज कर दी है। एंटी करप्शन कोर्ट से सर्च वारंट मिलने के बाद पुलिस ने इंस्पेक्टर केनोएडा व इंदिरापुरम स्थित घरों पर दबिश दी। दोनों घरों का कोना-कोना खंगाला, लेकिन रकम बरामद नहीं हो सकी। जिसके बाद पुलिस घरों में मौजूद लोगों से पूछताछ कर लौट आई।   गौरतलब है कि साहिबाबाद साइट-4 औद्योगिक क्षेत्र स्थित सीएमएस इंफो सिस्टम कंपनी एटीएम में कैश डालने का काम करती है। कंपनी ने 22 अप्रैल को लिंक रोड थाने में कंपनी के कैश कस्टोडियन एजेंट राजीव सचान पर करीब 72.50 लाख रुपये गबन करने का केस दर्ज कराया था। कंपनी की जांच में मामला साढ़े तीन करोड़ रुपये के गबन का निकला।  पुलिस ने 24 सितंबर की रात राजीव सचान को साथी आमिर के साथ गिरफ्तार कर उनसे 1.15 करोड़ रुपये बरामद किए थे, लेकिन पुलिस ने फर्द में महज 45 लाख 81 हजार 500 रुपये बरामदगी दिखाई। 70 लाख की गड़बड़ी सामने आने पर एसएसपी ने लिंक रोड की एसएचओ लक्ष्मी सिंह चौहान सहित सात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया था। साथ ही सभी के खिलाफ लिंक रोड पुलिस

एक फौजी की अनोखी कहानी

एक फौजी एटीएम से रोज-रोज ₹100 निकालता था। एटीएम में लगा सिक्योरिटी कर्मी सोचता था। जाने यह फौजी क्यों रोज ₹100 निकालता है। वह सुरक्षाकर्मी हमेशा फौजी से यह बात पूछना चाहता था। लेकिन डरता था की कहीं वह फौजी नाराज ना हो जाए। इसलिए सुरक्षाकर्मी फौजी से कभी यह जानने की जिज्ञासा नहीं रखी की आप ₹100 ही क्यों निकालते हैं। फौजी रोज आकर एटीएम से हमेशा की तरह ₹100 ही निकालता था और ₹100 अपने बटुए में रखें एटीएम से चला जाता था। एक दिन सुरक्षाकर्मी ने सोचा जो होगा देखा जाएगा। पर आज फौजी भाई से यह जरूर पूछूंगा कि एटीएम से वह ₹100 ही क्यों निकालते हैं। सुरक्षाकर्मी सोच ही रहा था। फौजी एटीएम में आ गया और हमेशा की तरह एटीएम से ₹100 निकालने लगा। यह देख कर सुरक्षाकर्मी ने फौजी से पूछा महोदय एक बात बताओ आप एटीएम से ₹100 ही क्यों निकालते हैं। आप ज्यादा निकाल सकते हैं। जिससे आप को रोज-रोज यहां आना नहीं पड़ेगा। बेवजह आप रोज रोज परेशान होते हैं। फौजी ने सुरक्षाकर्मी की जब यह बात सुनी और मुस्कुरा के जवाब दिया। कि भाई मेरा एक अकाउंट मेरी वाइफ के नंबर से जुड़ा हुआ है। जैसे मैं यहां ₹100 निकालता हूं। तो मेरे वाइफ