सनातन जागृति परिवार के संस्थापक हरि ओम के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों की विशेष बैठक आयोजित की गई जिसमें अपनी संस्कृति एवं वैदिक परंपरा को लेकर कई गहन विषयों पर चर्चा हुई। तथा सनातन जागृति परिवार के संस्थापक हरि ओम एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा हनुमान तिवारी को खोड़ा कॉलोनी का नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया एवं जी0एस0 पब्लिक स्कूल की प्रबंधक महोदया श्रीमती उषा मिश्रा को महिला जागृति मोर्चा का खोड़ा नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया। तथा दोनों मनोनीत पदाधिकारी को संस्थापक हरि ओम द्वारा प्रमाण पत्र शील्ड एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। हनुमान तिवारी एवं उषा मिश्रा द्वारा परिवार को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। विश्व शांति एवं जनकल्याण को ध्यान में रखते हुए आने वाली पुत्रदा एकादशी एवं श्रावण मास के अन्तिम सोमवार 8 अगस्त दिन रविवार को सनातन जागृति परिवार एक विशाल अध्यात्मिक अनुष्ठान ( रुद्राभिषेक) का आयोजन करने जा रहा है इस बात की जानकारी सार्वजनिक की गई एवं मीडिया बंधुओं को जानकारी दी गई ...
श्रीमद् भागवत कथा कलश यात्रा में महिलाओं ने लिया भारीख्या में भाग खोड़ा क्षेत्र के संगम पार्क स्थित प्राचीन शिव मंदिर से कलश यात्रा का आयोजन किया यात्रा में क्लास लेकर 131 महिलाओं ने यात्रा में भाग लिया कलश यात्रा का आरंभ मंदिर से किया गया और यादव चौक सुभाष पार्क से होते हुए शिव मंदिर पर आकर कलश को स्थापित किया गया स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रत्येक वर्ष शिव मंदिर से यात्रा का शुभारंभ किया जाता है यात्रा स्थानीय निवासियों के सहयोग के द्वारा निकाली जाती है प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी यात्रा निकाली जा रही है और 1 सप्ताह के लिए श्रीमद् भागवत कथा बैठाई जाती है जिसमें महिलाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं कथा में कथावाचक सुखदेव महाराज एवं संत प्रवर गरीब दास महाराज लोगों को सनातन धर्म से जुड़े देवी-देवताओं के बारे में अवगत कराते हैं जिसमें कथा सुनकर महिला एवं पुरुष सुख शांति एवं उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं
खोड़ा मंडल मे अनेकों शक्ति केंद्र के बूथों पर सुनी गई मन की बात - महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा जी के निर्देशानुसार मंडल लक्ष्मण रावत जी के नेतृत्व में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की मन की बात का आयोजन खोड़ा मंडल में विभिन्न बूथों पर किया गया I प्रमुख रूप से शक्ति केंद्र संयोजक केशव दत्त जोशी , कुलदीप चौरसिया और शिव सिंह रावत ,मंडल उपाध्यक्ष लालजी सिंह , मंडल मंत्री श्रीकांत सिंह और खोड़ा मंडल महिला मोर्चा महामंत्री आशा बलूनी जी और उपाध्यक्ष संगीता पाल जी द्वारा मुख्य रूप से इनका आयोजक बूथ अध्यक्षों के साथ विभिन्न बूथों पर किया गया I भारी मात्रा मे कार्यकर्ताओं ने इस मन की बात कार्यक्रम मे भाग लिया I मन की बात कार्यक्रम के बाद आजादी के अमृत महोत्सव पर आयोजित हर घर तिरंगा अभियान को लेकर अभियान को कैसे तेज किया जाए इसके लिए विस्तार पूर्वक चर्चा की गई I
Comments