नेताजी सुभाष चंद्र बोस और कानपुर

*-:नेता जी सुभाषचन्द्र बोस और कानपुर:-*
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
नेता जी सुभाषचन्द्र बोस का कानपुर से गहरा नाता रहा | शहर के कांग्रेसी व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी  डा. जवाहरलाल रोहतगी के सिविल लाइन आवास पर नेता जी ने प्रवास किया था और डा. जवाहरलाल जी ने उर्सला हास्पिटल मे उनकी चिकित्सा चर्या भी करायी थी | यह बात  १९३९ मे त्रिपुरी कांग्रेस अधिवेशन मे बीमार होने के बाद कानपुर मे इलाज हेतु रुकने की है |डा. जवाहरलाल रोहतगी अभिनंदन ग्रंथ मे उक्त यात्रा के चित्र प्रकाशित है | १ जनवरी १९४० ई० सुभाषचन्द्र बोस रामगंज ( नौघड़ा,कानपुर ) मे पधारे और सुभाष आदर्श पुस्तकालय का शुभारंभ किया था | 
            उन्नाव के पंडित विश्वम्भरदयाल त्रिपाठी के आग्रह पर सुभाष चन्द्र बोस जी उन्नाव आये और माकूर के मार्क्सनगर मे विशाल सभा को संबोधित किया संभवतः उसी सभा मे फारवर्ड ब्लाक की घोषणा हुई थी और सुभाषचन्द्र बोस संस्थापक अध्यक्ष व विश्वम्भरदयाल त्रिपाठी संस्थापक मंत्री बने थे | उन्नाव डाकबंगले का सुभाष जी व विश्वम्भरदयाल त्रिपाठी का यादगार चित्र है | विश्वम्भरदयाल जी ने उन्नाव मे महाविद्यालय खोला था जो आज का दयानंद सुभाष नेशनल कालेज ( डी एस एन कालेज उन्नाव) है | 
               नेता जी के साथ काम करने वाले कर्नल प्रेमकुमार सहगल व डा. लक्ष्मी सहगल ने बाद मे कानपुर ठिकाना बनाया जिनकी बेटी सुभाषिनी अली कानपुर की सांसद रही | पत्रकार श्री कृष्णचन्द आर्य की धर्मपत्नी के रुप मे मानवती आर्या भी कानपुर मे रही | शहर कानपुर के सैकड़ो आजाद हिन्द फौज के सेनानी कानपुर के ही थे |
चित्र :- नेता जी सुभाषचन्द्र बोस के साथ डा. लक्ष्मी सहगल।
*✍ कौशलेन्द्र वर्मा।*


Comments

Popular posts from this blog

श्रीमद् भागवत कथा कलश यात्रा में महिलाओं ने लिया भारीख्या में भाग

खोड़ा मंडल मे अनेकों शक्ति केंद्र के बूथों पर सुनी गई मन की बात

भारतीय मैथिल ब्राह्मण कल्याण महासभा संगठन मैथिल ब्राह्मणों को कर रहा है गुमराह