महर्षि महेश योगी

*-:महर्षि महेश योगी:-*


महर्षि महेश योगी जी ने 'राम' नाम की एक मुद्रा  चलाई थी ।  महर्षि महेश योगीजिसमे कल्पवृक्ष के साथ काम धेनू गाय का भी चित्र था। जिसे नीदरलैंड्स ने साल 2003 में क़ानूनी मान्यता भी दी थी। 'राम' नाम की इस मुद्रा में चमकदार रंगों वाले एक, पाँच और दस के नोट थे। इस मुद्रा को महर्षि की संस्था 'ग्लोबल कंट्री ऑफ़ वर्ल्ड पीस' ने साल 2002 के अक्टूबर में जारी किया गया था।


उन्होंने 'ट्रांसेंडेंटल मेडिटेशन' (अनुभवातीत ध्यान) के ज़रिए दुनिया भर में अपने लाखों अनुयायी बनाए थे। साठ के दशक में मशहूर रॉक बैंड बीटल्स के सदस्यों के साथ ही वे कई बड़ी हस्तियों के आध्यात्मिक गुरु हुए और दुनिया भर में प्रसिद्ध हो गए।


महर्षि महेश योगी का असली नाम था महेश प्रसाद वर्मा। महर्षि महेश योगी का जन्म 12 जनवरी 1918 को छत्तीसगढ़ के राजिम शहर के पास पांडुका गाँव में हुआ और उन्होंने इलाहाबाद से दर्शनशास्त्र में स्नातकोत्तर की उपाधि ली थी। 40 और 50 के दशक में वे हिमालय में अपने गुरु से ध्यान और योग की शिक्षा लेते रहे।
महर्षि महेश योगी ने ध्यान और योग से बेहतर स्वास्थ्य और आध्यात्मिक ज्ञान का वादा किया और दुनिया के कई मशहूर लोग उनसे जुड़ गए। ब्रिटेन के रॉक बैंड बीटल्स के सदस्य उत्तरी वेल्स में उनके साथ सप्ताहांत बिताया करते थे।
*✍ कौशलेंद्र वर्मा।*


Comments

Popular posts from this blog

सनातन जागृति परिवार के संस्थापक हरि ओम के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों की विशेष बैठक आयोजित की गई

श्रीमद् भागवत कथा कलश यात्रा में महिलाओं ने लिया भारीख्या में भाग

खोड़ा मंडल मे अनेकों शक्ति केंद्र के बूथों पर सुनी गई मन की बात