Posts

Showing posts from April, 2020

सदमे में बॉलीवुड नहीं रहे ऋषि कपूर

Image
सदमे में बॉलीवुड नहीं रहे ऋषि कपूर बॉलीवुड के मशहूर एक्टर ऋषि कपूर का 67 वर्ष की उम्र निधन हो गया है,  ऋषि कपूर ने मुंबई के अस्पताल में आखिरी सांस ली ऋषि कपूर के निधन की खबर आने के बाद से ही बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है. सिनेमा जगत ही नहीं बल्कि हर क्षेत्र से लोग उनके निधन पर शोक जता रहे हैं.  अमिताभ बच्चन ने कहा है  कि इसी कपूर की मौत  की खबर सुनकर मैं अंदर से टूट गया हूं, वही अक्षय कुमार  मैं ट्वीट करके कहा है यह  खबर एक दिल दहलाने  वाली खबर है 29.  अभी बॉलीवुड इरफान  खान की मौत की खबर से संभला भी ना था कि बॉलीवुड के दिग्गज ऋषि कपूर का निधन हो गया  पिछले 24 घंटे में बॉलीवुड को दो बड़े झटके लगे और आज यह बुरी खबर आई.  आज रिषी कपूर हमारे बीच से चले गए वह एक शानदार कलाकार थे और उनकी अदाकारी हर किसी के दिल में हमेशा जिंदा रहेगी।

पुलिस के द्वारा बांटे गए खोड़ा कॉलोनी में खाने के पैकेट

Image
पुलिस के द्वारा बांटे गए खोड़ा कॉलोनी में खाने के पैकेटप्रशासन के आदेश के बाद खोड़ा नगर पालिका में पुलिस चौकियों में बांटे गए खाने के पैकेट इस मौके पर कानूनी जागरूकता अभियान ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राहुल गुप्ता मौजूद रहे।

इरफान खान ने दुनिया को कहा अलविदा

Image
इरफान खान ने दुनिया को कहा अलविदा बॉलीवुड एक्टर इरफान खान का बुधवार को निधन हो गया। 55 वर्षीय अभिनेता को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में  भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने अंतिम सांस ली  इस दुखद खबर के सामने आने के बाद बॉलीवुड गमगीन हो गया है।  फिल्म जगत की जानी-मानी हस्तियां ट्विटर के जरिए एक्टर के निधन पर दुख  व्यक्त किया बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता अमिताभ बच्चन ने दुख व्यक्त करते हुए  कहां एक अविश्वसनीय प्रतिभा .. एक महान सहयोगी .. सिनेमा की दुनिया के लिए एक शानदार योगदानकर्ता .. हमें बहुत जल्द छोड़ दिया .. प्रार्थना और दुआ।' बॉलीवुड हस्तियों के अलावा राजनेताओं ने भी उन्हें भावना पूर्ण श्रद्धांजलि दी  अनुपम खेर ने ट्वीट करके लिखा है कि इससे दुखद घटना कोई और नहीं हो सकती जॉनी लीवर ने भी कहा है कि फिल्म जगत के लिए यह बहुत बड़ी हानि है लॉक डाउन के बाद है उनसे मिलने जाना चाहते थे अभिनेता इरफान खान ने छोटे पर्दे और बड़े पर्दे दोनों पर अपने अभिनय का जादू बिखेरा था एक महान कलाकार थे उनकी  कला का जादू पूरी दुनिया जानती है

पूर्व जिला पंचायत सदस्य ललित कुमार व उनकी टीम ने किया खोड़ा नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों का सम्मान

Image
उत्तर प्रदेश की दूसरी सबसे बड़ी खोड़ा नगर पालिका वार्ड नंबर 5 के सफाई कर्मी को पूर्व जिला पंचायत सदस्य ललित कुमार , राकेश कुमार, अमर गुप्ता, बंटी गुर्जर, राजीव चंदेल, रणवीर, सतीश मिश्रा, हरीश, दीपक, संजीव, सचिन, हर्ष यादव, सुनील प्रजापति, राहुल गुप्ता व खोड़ा कॉलोनी के लोगों ने किया सम्मानित सफाई कर्मचारियों को पर वहां के क्षेत्र के लोगों ने अपनी-अपनी छतों से फूलों की वर्षा की जिला पंचायत सदस्य ललित कुमार जी ने इनाम स्वरूप उनको रुपए देकर पुरस्कृत किया। जहां पूरे विश्व में करोना वायरस अपना प्रभाव दिखा रही है। वहीं सरकार के सफाई कर्मचारी, पुलिस विभाग, और देश के डॉक्टर अपनी जान की परवाह ना कर के कोरोना वायरस जैसी महामारी को फैलने से और रोक रहे हैं। इस त्याग के स्वरूप हम सब मिलकर इन तीनों सिपाहियों को सलाम करते हैं। और इन्हें कर्तव्य के प्रति जागरूक देखकर इनका सम्मान करते हैं। जिला पंचायत सदस्य ललित कुमार जी की पूरी टीम मिलकर इन सभी कर्मियों को कोटि-कोटि नमन करते हैं।

पूर्व जिला पंचायत सदस्य ललित कुमार व क्षेत्र के जनप्रिय विधायक सुनील शर्मा की हुई वीडियो कॉलिंग पर बात करके लिया खोड़ा क्षेत्र का जायजा

Image
विधायक सुनील शर्मा जी ने  मंगलवार को  खोड़ा कॉलोनी के  पूर्व जिला पंचायत सदस्य ललित कुमार जय करण यादव  घनश्याम तिवारी से वीडियो कॉन्फेंसिंग के जरिए  खोड़ा कॉलोनी में बढ़ते कोरोनावायरस के हालात पर चर्चा की।  उन्होंने यह भी कहा हम सबको कोरोना के खिलाफ जंग  लड़नी है   सुनील शर्मा जी ने यह भी कहा कि वह है अपने अपने क्षेत्र में सभी लोगों को घर में रहने का सुझाव दें मास्क का प्रयोग करने पर भी जोर दिया  और कहा हम सबको लॉक डाउन का पालन करना चाहिए तभी हम कोरोना जैसी भयानक महामारी से निजात पा पाएंगे  अभी हाल ही में खोड़ा कॉलोनी में  दो कोरोना पॉजिटिव पाए गए उस पर भी चर्चा की और उम्मीद जताई कि आगे एक भी कोरोनावायरस पॉजिटिव इस क्षेत्र में ना पाया जाए इसके लिए हमें सावधानी बरतनी पड़ेगी

खोड़ा नगर पालिका वार्ड नंबर 24 के सभासद चंन्द्रा नेगी गरीब मजदूर परिवार के लोगों के पास पहुंचा रही राशन का सामान

Image
कोरोनावायरस जैसी महामारी के चलते  देश में लॉक डाउन की स्थिति है और इस लॉक डाउन की स्थिति में हर वर्ग के लोग भूख से व्याकुल है क्योंकि उनकी काम धंधे बंद हो चुके हैं खाने को उनके पास भोजन नहीं है वह सोचने पर मजबूर है करें तो क्या करें इस लॉक डाउन की स्थिति में कई समाजसेवी गरीब मजदूरों की मदद कर रहे हैं ऐसे ही  खोड़ा कॉलोनी नगरपालिका  वार्ड नंबर 24 अनिल विहार सभासद चन्द्रा गजेंद्र नेगी द्वारा अपने वार्ड में जो भी गरीब मजदूर लोग है उन लोगों को अपनी तरफ से 5किलो आटा 3किलो चावल आधी किलो दाल व हल्दी मिर्च के पैकेट बना कर उनके घर तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है सभासद प्रतिनिधि गजेंद्र नेगी का कहना है कि मेरे वार्ड में कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे यह मेरी पहली प्राथमिकता है

IAS रानी नागर की सुरक्षा के लिए भाजपा उपाध्यक्ष ने हरियाणा सी एम को ट्विटर के माध्यम से दी जानकारी

Image
IAS रानी नागर की सुरक्षा के लिए भाजपा उपाध्यक्ष ने हरियाणा सी एम को ट्विटर के माध्यम से दी जानकारी गुर्जर समाज से आने वाली बहन आई.ए.एस रानी नागर (निवासी गांव बादलपुर, गौतमबुद्ध नगर) द्वारा जान के खतरे से लॉक डाउन के बाद इस्तीफा देने की आई खबर पर श्री एस. के खारी, जिला उपाध्यक्ष (bjom) दिल्ली प्रदेश ने ट्विटर के माध्यम से हरियाणा के मुख्यमंत्री मा. मनोहर लाल खट्टर जी एव ग्रह मंत्रालय (भारत सरकार) को सूचित किया है, तथा पुरे मामले को संज्ञान में लाते हुए मा. मुख्यमंत्री जी से अनुरोध किया है कि इस विषय पर तुरंत जाँच की जाय व् दोषी पक्ष पर उचित कार्यवाही की जाए l तुरंत प्रभाव से रानी नागर एव उनकी बहन को जरुरी सुरक्षा प्रदान की जाय ! वार्ता करते समय खारी जी ने बताया की उन्हें सरकार पर पूरा विश्वास है, सरकार सभी जरुरी कार्यवाही जल्द करेगी ओर बहन रानी नागर को जल्द रहत मिलेगी l

भाजपा क्षेत्रीय मंत्री अजय शर्मा जी ने किया ऑनलाइन क्विज कम्पटीशन का आयोजन

Image
भाजपा क्षेत्रीय मंत्री अजय शर्मा जी ने किया ऑनलाइन क्विज कम्पटीशन का आयोजन ग़ाज़ियाबाद: भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री अजय शर्मा जी ने लॉकडाउन में अपने कार्यकर्ताओं के लिए एक ऑनलाइन क्विज कम्पटीशन का आयोजन करते हुए सभी से घर पर रहकर लॉकडाउन का पालन करने व सावधान रहने को कहा। कम्पटीशन में ग़ाज़ियाबाद से बहुत से कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग लिया जिसमें तीन लोग पवन मेहता, सोनिया जी, बिट्टू त्यागी जी विजयी हुए। खोड़ा से बहुत से प्रतिभागियों ने भाग लिया जिनमें मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत, मंडल उपाध्यक्ष मुरारी साहू, सभासद दीवान सिंह लटवाल जी, पवन मेहता जी, हेमंत जोशी जी, अलोक गुप्ता जी इत्यादि काफी लोगों ने प्रतिभाग लिया जिसमें से खोड़ा से पवन मेहता जी के विजयी होने पर खोड़ा के कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर है। क्षेत्रीय मंत्री अजय शर्मा जी के अनुसार वो अपने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने हेतु आगे भी ऐसे क्विज कम्पटीशन का आयोजन कराते रहेंगे और सभी विजयी लोगों को लॉकडाउन के बाद एक प्रोग्राम का आयोजन कर सम्मानित किया जायेगा।

कोई भी गरीब भूखा नहीं सोएगा....  योगेश भाटी

Image
कोई भी गरीब भूखा नहीं सोएगा....  योगेश भाटी भाजपा नेता एवं चेयरमैन प्रतिनिधि योगेश भाटी जी ने कोरोना महामारी के चलते अपने क्षेत्र खोड़ा कॉलोनी में राशन सामग्री एवं खाने के पैकेट वितरित करते हुए लोगों से अपील की है कि वह अपने घरों से ना निकले अगर कोई खास वजह हो तभी घर से बाहर निकले योगेश भाटी जी लगातार अपनी टीम के साथ निरंतर खोड़ा कॉलोनी के लोगों को राशन एवं खाद्य सामग्री उनके घर तक पहुंचा रहे हैं तथा वह प्रत्येक सभासद के साथ बातचीत करके उनके क्षेत्र के लोगों की समस्या निवारण कर रहे हैं नेता जी का कहना है कि कोई भी गरीब व्यक्ति भूखा नहीं रहना चाहिए चाहे उसके लिए कोई भी उपाय करना पड़ेगा गरीब व्यक्ति को भोजन एवं खाद्य सामग्री पहुंचाना उनका प्रमुख धर्म है

खोड़ा नगर पालिका परिषद में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलते ही मचा हड़कंप

Image
उत्तर प्रदेश की दूसरी बड़ी नगरपालिका खोड़ा कॉलोनी गाजियाबाद नगर पालिका परिषद में करोना पॉजिटिव मरीज मिलते ही हड़कंप मचा हुआ है। खोड़ा कॉलोनी मैं 24 वर्षीय युवक जिसका नाम सारिक में कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है। इनका क्षेत्र खोड़ा कॉलोनी वार्ड नंबर 11 हयातनगर नियरेस्ट मस्जिद वाली गली में है। जिसके बाद युवक सारिक और उसके पिता सलीम को हॉस्पिटल में उपचार के लिए ले जाया गया है। यह मामला संज्ञान में आते ही पूरी गली को सील कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग और पुलिस विभाग के लोगों ने युवक के घर पहुंचे और परिवार के बाकी सदस्यों को घर पर रहने की सलाह दी। आशंका जताई जा रही है। परिवार के सदस्यों में भी करोना वायरस पॉजिटिव हो सकता है। लेकिन फिलहाल उनको घर पर रहने की सलाह दी गई। फिलहाल खोड़ा कॉलोनी में अफरा तफरी का माहौल मचा हुआ है। क्योंकि खोड़ा नगर पालिका 8 से10 लाख आबादी वाला क्षेत्र है।

खोड़ा में दो केंद्रों से लगातार संचालित है आरएसएस का सेवाकार्य

Image
खोड़ा में दो केंद्रों से लगातार संचालित है आरएसएस का सेवाकार्य। आज देश भयानक महामारी के संकट से जूझ रहा है। सबको अपने घर परिवार एवं संबंधियों के स्वास्थ्य की चिंता है ऐसे में #कोरोना के भय के चलते सभी अपना समय घर में बिता रहे हैं। वहीं संघ के स्वयंसेवक अभावग्रस्त परिवारों की सेवा का संकल्प लिए दिन रात एक कर रहे हैं। लोकडाउन के पहले दिन  से ही खोडा के स्वयंसेवकों ने इस क्षेत्र में अपनी प्रभावी योजना रचना प्रारंभ कर दी थी जिसका क्रियान्वयन तब से अब तक लगातार हो रहा है। स्थानीय स्वयंसेवकों ने यहां दो केंद्र बनाए हैं जिसमें से एक केंद्र सूखे राशन के पैकेट बनाकर अभावग्रस्त परिवारों को घर घर पहुंचा रहा है। पैकेट में सप्ताह भर परिवार को चला सकने लायक समिग्री होती है जिससे अभावग्रस्त परिवार सप्ताह भर के लिए निश्चिंत हो जाता है समिग्री समाप्त होने पर पुनः उस परिवार से स्वयंसेवक सम्पर्क साधते है। दूसरे केंद्र को सेवा_भारती के माध्यम से स्वयंसेवकों ने माँ_अन्नपूर्णा_रसोई नाम दिया है। इस केंद्र से ऐसे अभावग्रस्त लोगों तक भोजन के पैकेट पहुंचाए जा रहे हैं जो भोजन बनाने में भी सक्षम नहीं है। माँ_अन्नप

पूर्वी दिल्ली में भाजपा कार्यकर्ता करोना महामारी के चलते कर रहे हैं। गरीब परिवारों की मदद

Image
पू र्वी दिल्ली में भाजपा कार्यकर्ता करोना महामारी के चलते कर रहे हैं। गरीब परिवारों की मदद, ऐसे ही गौरव पूर्ण कार्य करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष मयूर विहार दिल्ली से एस. के. खारी जिन्होंने जिला अध्यक्ष सुनील चौधरी के साथ मिलकर रोजाना करीब 1500 लोगों को अलग-अलग स्थानों पर खाना भिजवा कर गरीब लोगों का पेट भर रहे हैं। जिसमें  मुख्य स्थान चिल्ला गांव, त्रिलोकपुरी, यमुना खादर, मंडावली वह अशोकनगर है। खाना उनके द्वारा चल रही मोदी सेवा रसोई जोकि चिल्ला गांव के समुदाय भवन में स्थित है।

खोड़ा कॉलोनी के वार्ड नंबर 24 के सभासद प्रतिनिधि गजेंद्र नेगी से मुलाकात कि जिला पंचायत सदस्य ललित कुमार ने

Image
खोड़ा कॉलोनी के वार्ड नंबर 24 के सभासद प्रतिनिधि गजेंद्र नेगी से मुलाकात की जिला पंचायत सदस्य ललित कुमार जी ने - कोरोनावायरस के चलते हैं जहां पूरा विश्व परेशान है। वही अपनी - अपनी जगह की अपनी - अपनी एक कहानी है। इस कोरोनावायरस के चलते भारत के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी पूरे देश को लॉक डाउन कर रखा है। जिससे कोरोनावायरस अपना असर ज्यादा ना दिखा सके। लेकिन इसके चलते हैं कई समस्याओं ने जन्म ले लिया। उनमें से सबसे बड़ी समस्या भूख की है। गरीब मजदूर लोगों के पास राशन की कोई व्यवस्था नहीं है। उनकी इस व्यवस्था को पूर्ति करने के लिए समाज के कई सहयोग करता आगे आए। जिसमें खोड़ा कॉलोनी वार्ड नंबर 24 के सभासद प्रतिनिधि गजेंद्र नेगी जी भी है। उनके वार्ड में कोई व्यक्ति गरीब मजदूर है तो उनके पास राहत सामग्री वे स्वयं पहुंचा रहे हैं। इस कार्य व्यवस्था को देखकर जिला पंचायत सदस्य ललित कुमार उनका हौसला बढ़ाने के लिए उनके कार्यालय पहुंचे। जहां हम सभी लोग अपने घरों में बैठे हैं। वहां यह कार्यकर्ता समाज हित कार्यों में लगे हुए। और सभी जनता से अपील कर रहे हैं। आप सभी लोग अपने अपने घरों में ही रहे

जिला पंचायत सदस्य ललित कुमार ने खोड़ा कॉलोनी की जनता से करी अपील 

Image
जिला पंचायत सदस्य ललित कुमार ने खोड़ा कॉलोनी की जनता से करी अपील  जिला पंचायत सदस्य ललित  ने खोड़ा कॉलोनी की जनता से आग्रह किया है। लॉक डाउन के समय वह अपने अपने घरों में सुरक्षित रहें। घर से बिल्कुल भी बाहर ना निकले  घर से बाहर जरूरत पड़ने पर ही निकले तभी अपना क्षेत्र सुरक्षित रहेगा। जब हमारा क्षेत्र सुरक्षित रहेगा  तो हमारा  देश सुरक्षित रहेगा और खोड़ा कॉलोनी जनता से अपील की है। कुछ समाजसेवी  गरीब लोगों को  राशन  और  भोजन उपलब्ध करा रहे हैं वह लोग बहुत ही सराहनीय कार्य कर रहे हैं  परंतु कुछ लोग  जिनको वाकई में मदद की जरूरत नहीं है वह भी ले रहे हैं जिस कारण  वह मदद उन लोगों तक नहीं पहुंच पाती है जो सच में उसके हकदार हैं जिस कारण समाजसेवियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है खोड़ा कॉलोनी क्षेत्र में कई परिवार आज भी भूखे सो रहे हैं।  इस कारण के पीछे हम लोग हैं करोना वायरस के चलते जहां पूरा विश्व परेशान है। यहां कौन किस की मदद करने के लिए आगे आ रहा है। क्षेत्र के कुछ कार्यकर्ता आगे आए हैं। उनके समझ में भी नहीं आ रहा है।  कि किस भर के लोगों की मदद करें सभी लोग मदद मांग रहे हैं जिनक

जिला पंचायत सदस्य ललित कुमार की तरफ से खोड़ा कॉलोनी के वाहन चालको एक छोटी सी अपील

Image
गाजियाबाद के एसएससी  ने आदेश दिया है। दोपहिया वाहनों में दो व्यक्ति नहीं होंगे। और 4 पहिया वाहनों में दोही व्यक्ति होंगे। अगर यह नियमों का पालन जो व्यक्ति नहीं करता है। उनके साथ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी या उनका चालान काट दिया जाएगा। जहां कानूनी व्यवस्था इतनी शक्ति कर रहा है। वहां में अपने खोड़ा क्षेत्र वासियों से अनुरोध करूंगा कि वह कानूनी व्यवस्था को बनाए रखें। अपने बाइक में किसी और को ना बैठने दें। कार में 2 लोगों से ज्यादा ना बैठे। क्योंकि यह प्रतिक्रिया हम सबके भलाई के लिए है जिला पंचायत ललित कुमार  खोड़ा कॉलोनी की जनता से एक छोटी सी अपील हमें कानून के नियमों का पालन करना चाहिए

खोड़ा कॉलोनी वार्ड नंबर 29 सभासद पंकज त्रिपाठी, राहुल गुप्ता, समस्त क्षेत्र के सहयोग से चल रहा है। भोजन की व्यवस्था

Image
सा हिबाबाद विधायक श्री सुनील शर्मा जी के निर्देश केअनुसार 4 /04/से जबतक  लाॅकडाउन रहेगा तब तक गरीब मजदूर असहाय वर्ग के लोगों को प्रत्येक दिन हजार व्यक्तियों का भोजन शाम को कला एन्क्लेव,गंगा विहार,श्रंगार विहार,तारा  एन्क्लेव में किसी व्यक्ति को भूखा नही रहने देंगे अन्य वार्डों भी भोजन जा रहा है भंडारे में सहयोग (सतीश गुप्ता जी वकील साहब)डॉ सतीश गुप्ता जी (गुप्ता हॉस्पिटल) मंगल बाजार व मिंटा मार्किट के ब्यपारी गण का सहयोग मिला खोडा रेजिडेंस वेलफेयर  ऐसोसिऐशन रजि०के अध्यक्ष श्रीमान पंकज त्रिपाठी द्वारा 1000 ब्यक्तियों का भोजन गरीब परिवार वार्ड 29 में बांटा जा रहा है जो कि RWA खोडा मकनपुर के कार्यकर्ताओं द्वारा भोजन घर घर पहुँचाया जा रहा है,जिसमे निशुल्क हलवाई गुप्ता जी स्वीट्स मंगल बाजार खोडा कॉलोनी  द्वारा सेवा की जा रही है कार्यकर्ता के नाम राहुल गुप्ता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कानूनी जागरूकता अभियान (रजि0) विवेक त्रिपाठी अखाड़ा प्रमुख बजरंग दल खोडा प्रखंड, मातेंद्र दुवे महामंत्री राष्ट्रीय बजरंग दल,प्रशांत सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष हिन्दू युवा वाहिनी अंकित पांडेय, सोने तिवारी, अनुज पांडेय,महेश,

R W A अध्यक्ष माननीय श्री पंकज त्रिपाठी जी के प्रयासों से गरीब मजदूर लोगों के लिए पके भोजन की व्यवस्था कराई जा रही है

Image
माननीय विधायक श्री सुनील शर्मा जी और आरडब्ल्यूए अध्यक्ष माननीय श्री पंकज त्रिपाठी जी के प्रयासों से जबतक  लाॅकडाउन रहेगा तब तक गरीब मजदूर असहाय वर्ग के लोगों को प्रत्येक दिन हजार व्यक्तियों का भोजन शाम को कला एन्क्लेव,गंगा विहार,श्रंगार विहार,तारा  एन्क्लेव में किसी व्यक्ति को भूखा नही रहने देंगे अन्य वार्डों भी भोजन जा रहा है भंडारे में सहयोग (सतीश गुप्ता जी वकील साहब)डॉ सतीश गुप्ता जी (गुप्ता हॉस्पिटल) मंगल बाजार व मिंटा मार्किट के ब्यपारी गण का सहयोग मिला खोडा रेजिडेंस वेलफेयर  ऐसोसिऐशन रजि०के अध्यक्ष श्रीमान पंकज त्रिपाठी द्वारा 1000 ब्यक्तियों का भोजन गरीब परिवार वार्ड 29 में बांटा जा रहा है जो कि RWA खोडा मकनपुर के कार्यकर्ताओं द्वारा भोजन घर घर पहुँचाया जा रहा है,जिसमे निशुल्क हलवाई गुप्ता जी स्वीट्स मंगल बाजार खोडा कॉलोनी  द्वारा सेवा की जा रही है कार्यकर्ता के नाम राहुल गुप्ता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कानूनी जागरूकता अभियान (रजि0) विवेक त्रिपाठी अखाड़ा प्रमुख बजरंग दल खोडा प्रखंड अंकित पांडेय,सोनू तिवारी, मातेंद्र दुवे महामंत्री राष्ट्रीय बजरंग दल,प्रशांत सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष हिन्द

गरीब लोगों को मिल रहा है भोजन

Image
खोड़ा कॉलोनी वार्ड 29 सभासद पंकज त्रिपाठी द्वारा 1000 ब्यक्तियों का भोजन गरीब परिवार वार्ड 29 में बांटा जा रहा है जो कि RWA खोडा मकनपुर के कार्यकर्ताओं द्वारा भोजन घर घर पहुँचाया जा रहा है,जिसमे निशुल्क हलवाई गुप्ता जी स्वीट्स मंगल बाजार खोडा कॉलोनी  द्वारा सेवा की जा रही है कार्यकर्ता के नाम राहुल गुप्ता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कानूनी जागरूकता अभियान (रजि0)अंकित पांडेय,सोनू तिवारी, मातेंद्र दुवे महामंत्री राष्ट्रीय बजरंग दल,अनुज पांडेय,महेश,प्रशांत,शिवम,नॉटी,विक्की,प्रदीप,,आदि

खोड़ा कॉलोनी वार्ड नंबर 20 के सभासद रजनीश सिंह का कहना है मेरे पापा है रियल हीरो

Image
करोना वायरस महामारी से जहां पूरा देश परेशान है। इस महामारी के चलते हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने पूरे देश को बंद कर रखा है। जिससे किसी भी भारतीय को कोरोना वायरस अपने चपेट में ना लें। जहां तक कोशिश भी उनकी सही है। उसी के साथ पूरे देश में गरीब मजदूर समुदाय के लोग काफी परेशान हो रहे हैं। उनको अपनी जीविका चलाने के लिए। कहीं से कोई व्यवस्था नहीं हो पा रही है। जिससे गरीब मजदूर परेशान है। लेकिन हर क्षेत्र में समाज के सामर्थ वान आगे आए। और गरीब मजदूर के भोजन की व्यवस्था को मुहिम कराने लगे। उनमें से एक नाम रजनीश सिंह जी का भी है। जो खोड़ा कॉलोनी के वार्ड नंबर 20 के सभासद है। खोड़ा कॉलोनी गाजियाबाद का वह हिस्सा है। जहां बहुत अधिक संख्या में गरीब मजदूर निवास करते हैं। यहां गरीब मजदूरों की ज्यादा जनसंख्या होने के समाज सेवा का कार्य काफी चुनौती पूर्ण है। खोड़ा कॉलोनी मैं बड़े से बड़े नेता और समाज सेवक जो नहीं करके दिखा सके। वह कार्य रजनीश सिंह ने बड़े उत्साह पूर्वक किया। इन्होंने अपने वार्ड नंबर 20 के साथ-सथ खोड़ा कॉलोनी क्षेत्र के कई ऐसे परिवार है। जहां उन्होंने राशन की व्यवस्था मुहिम

जिला पंचायत सदस्य ललित कुमार जी की टीम जरूरतमंद को भोजन पहुंचाते हुए

Image
हर भूखे को भोजन प्राप्त हो सके । उस कार्य व्यवस्था में जिला पंचायत सदस्य ललित कुमार जी की टीम हर संभव कोशिश कर रही है। राशन के साथ साथ वह बना हुआ भोजन क्षेत्र के लोगों के लिए मुहिम करा रही है। यह व्यवस्था को पूर्ण रूप से चलाने के लिए ललित जी अपना तन मन धन से सहयोग कर रहे हैं। यहां तक कि वे स्वयं इस भोजन को बनाकर तैयार करते हैं। और उनकी टीम इस भोजन को पैक करके जरूरतमंद तक पहुंचाने का कार्य करती है। जिससे खोड़ा क्षेत्र के लोग अपने घरों से ना निकले। और उनकी भोजन की व्यवस्था उनके घर पर पहुंचाई जाए। इस व्यवस्था में ललित भाई की टीम पूर्ण उत्साह से लगी हुई है।

समाज सेवा करने के लिए जिला पंचायत सदस्य ललित कुमार नहीं है किसी से कम

Image
खोड़ा क्षेत्र में जिला पंचायत सदस्य ललित कुमार एक ऐसे समाज सेवक है। जो समाज हित कार्य करने के लिए हमेशा  तैयार रहते हैं। अभी तक तो इनकी मुहिम लोगों को घर - घर राशन पहुंचाने की चल ही रही थी। दूसरा खुद भोजन तैयार करके लोगों के भोजन की व्यवस्था को मुहिम कराने में लग गए। राशन के साथ साथ अप का भोजन की व्यवस्था कर दिए। यह व्यवस्था भी चार-पांच दिन से चल रही है। और जो लोग भोजन बनाने की व्यवस्था करके जरूरतमंद तक भोजन पहुंचाने की व्यवस्था में लगे हुए हैं। उन समाज सेवक का भी सहयोग जिला पंचायत ललित कुमार जी कर रहे हैं। यह भारतीय जनता पार्टी के वह सेवक हैं। जो निस्वार्थ सेवा कर रहे हैं। इनका कहना यह है कि इस महामारी के समय हम अपने देश के प्रधानमंत्री और देश की जनता के साथ हैं। जहां भी हमारी जरूरत होगी। वहां पर मैं हाजिर रहूंगा।

चित्रकूट के डीआईजी दीपक कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं

Image
जिला पंचायत सदस्य ललित कुमार जी, हमारा विवेक न्यूज़, नवयुवक जन कल्याण सेवा समिति, राहुल कोचिंग सेंटर,mysdshop, विपिन सिंह भदोरिया, संदीप सिंह, सुनील प्रजापति, हर्ष यादव, राहुल रंजन, नैतिक की तरफ से चित्रकूट के डीआईजी दीपक कुमार जी को उनके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।

राजनीति के लिए नहीं समाज हित के लिए कार्य करते हैं

Image
इस महामारी के समय जो लोग राजनीति करना चाहते हैं। उनको मैं बताना चाहता हूं। कि मैं जिला पंचायत सदस्य ललित कुमार खोड़ा कॉलोनी का वह बच्चा हूं। जो इसी क्षेत्र में जन्म लिया बढ़ा हुआ। यहां की जनता ने मुझे खोड़ा वार्ड 18 का जिला पंचायत सदस्य का भी सम्मान दिलाया है। और जी भर कर प्यार दिया। इस महामारी के समय हम अपने खोड़ा कॉलोनी के जनता के साथ हूं। अगर हमारे किसी भाई बहन को कोई तकलीफ या कोई समस्या आती है। तो मैं उसकी समस्या को दूर करने के लिए तत्पर हूं। इस समय राजनीति करने का नहीं है। और ना मेरा कोई राजनीति करने का मन है। मैं सिर्फ समाज की सेवा करना चाहता हूं। क्योंकि यही हमारा धर्म है। इसलिए कृपया करके मुझे राजनीति तत्वों उसके साथ नहीं जोड़ा जाए। यह हमारी सभी लोगों से अपील है।

जिला पंचायत सदस्य ललित कुमार जी से प्रभावित होकर पंडित श्याम सुंदर शर्मा जी ने गाया एक सुंदर गाना

Image
करोना वायरस के चक्कर में जहां पूरा देश परेशान हैं। लोग अपने घरों में कैद हुए। मजदूरी ना काम आने के कारण कोई गरीब जनता भूख से बेहाल है। भारत के सभी सामर्थ लोग उन गरीबों के लिए राहत सामान जुटाने में लगे हुए हैं। ऐसे ही एक क्षेत्र खोड़ा कॉलोनी है। जहां जिला पंचायत सदस्य ललित कुमार जी ने एक मुहिम चला रखी है। कोई भूखा ना सोए वह मजदूर गरीब लोगों के घर में जा जाकर राशन की व्यवस्था को मुहिम करा रहे हैं। उनके इस सहयोग से प्रभावित होकर पंडित श्याम सुंदर शर्मा जी ने एक सुंदर सा गाना ललित कुमार जी के लिए गा डाला। गाने के बोल है ललित बड़ा दिलेर भाइयों ललित बड़ा दिलेर, पंडित श्याम सुंदर शर्मा जी संगीत जगत में अपना एक वजूद रखते हैं। इनको छोटे लक्खा के नाम से भी जाना जाता है। यह गाना सुनील प्रजापति जी ने लिखा है। इस गाने की रिकॉर्डिंग श्रीराम स्टूडियो में हुई है। इस गाने को तैयार कराने के लिए हर्ष यादव, विपिन सिंह भदौरया, संदीप सिंह, राहुल रंजन, का भी बहुत महत्वपूर्ण सहयोग। इस गाना गाने का उद्देश्य यही है। जिला पंचायत सदस्य ललित कुमार जी से प्रभावित होकर क्षेत्र के और भी समर्थ लोग गरीबों के सहयोग के ल

काश सभासद प्रतिनिधि गजेंद्र नेगी मेरे क्षेत्र का होता

Image
खोड़ा क्षेत्र में वार्ड नंबर 24 के सभासद प्रतिनिधि गजेंद्र नेगी कार्य की व्यवस्था को देखकर। खोड़ा क्षेत्र के लोग यही सोचते हैं। कि काश ऐसा सभासद प्रतिनिधि मेरे क्षेत्र में होता है। कोरोनावायरस के चपेट में जहां पूरा भारत बंद है। वही गरीब मजदूर लोग बहुत परेशान है। इस समस्या को दूर करने के लिए। क्षेत्र में कई सामर्थ लोग आगे आए हुए हैं। उनमें से गजेंद्र नेगी भी एक है। इस समय गरीब मजदूर लोगों की भोजन राशन की व्यवस्था पूर्ण रूप से पूरी हो सके। गजेंद्र नेगी अपने सामर्थ्य के अनुसार लोगों की मदद कर रहे हैं। अपने क्षेत्र में यह स्वयं उन व्यक्तियों को ढूंढते हैं। उनको राशन की व्यवस्था को मुहिम कराते हैं। काश इनकी तरह हर क्षेत्र के सामर्थ लोग आगे आए। और कमजोर लोगों की मदद करें। अभी हम सब इस महामारी से लड़ सकेंगे।

मयूर विहार दिल्ली के एस.के. खारी व भाई ब्रिजपाल बने मिशाल अपने करीब 50 किरायेदारों का 1.5 लाख रूपये किये माफ ।

Image
मयूर विहार दिल्ली के एस.के. खारी व भाई ब्रिजपाल बने मिशाल अपने करीब 50 किरायेदारों का 1.5 लाख रूपये किये माफ । श्री एस.के.खारी, भाजपा जिला मयूर विहार के जिला उपाध्यक्ष है व भाई ब्रिजपाल प्रॉपर्टी में डील करते है दोनों भाइयों ने अपने नॉएडा में स्थित तक़रीबन 50 किरायेदारों का लगभग ढेर लाख रूपये कोरोना के केहर के चलते माफ कर दिया है इससे किरायेदारों मे काफ़ी खुशी की लहर देखने को मिली है, श्री खारी जी पहले ही पीएम मोदी जी के आवाहन पर पीएम राहत कोष को भी अपने निजी कोष से इच्छा अनुसार धनराशि कोरोना से बचाव व संक्रमित लोगो के इलाज के लिए दे चुके है, समाज सेवक होने के नाते खारी जी जरुरत मंदो की समय समय पर मदद करते रहते है l

खुद भूखा रह लूंगा !!अपने खोड़ा परिवार को भूखा नहीं रहने दूंगा :- ललित कुमार जिला पंचायत सदस्य

Image
  आज हमारा देश कोरोनावायरस जैसी महामारी का सामना कर रहा है कोरोनावायरस महामारी ने हमारे देश को ही नहीं पूरे विश्व को अपनी चपेट में ले रखा है कोरोनावायरस का भयानक रूप पूरे देश पर असर डाल रहा है यह इंसान की जान के साथ-साथ उसके कामकाज धंधे उसकी जेब पर भी असर डाल रहा है कोरोनावायरस की चपेट में आने की वजह से कई लोगों की जान चली गई कोरोनावायरस दुनिया में बहुत तेजी से फैल रहा है इससे बचने का मात्र एक उपाय घर में रहें और स्वस्थ रहें     जिसको  ध्यान में रखते  हुए भारत के प्रधानमंत्री माननीय मोदी जी ने संपूर्ण भारत में लॉक डाउन का आदेश दिया है जिसकी वजह से हर व्यक्ति प्रभावित हुआ जिनमें कुछ गरीब और दिहाड़ी मजदूर हैं उन लोगों का राशन समाप्त हो चुका है उनके पास खाने के लिए कुछ नहीं है उनके छोटे-छोटे बच्चे और वह स्वयं भूख से व्याकुल हैं इन सबके चलते वह लोग घर से ना निकल कर लॉक डाउन की मर्यादा को निभा रहे हैं कोरोना जैसी महामारी पर विजय पाने के लिए देश हित में हिस्सेदारी दे रहे हैं ऐसे देश हित में हिस्सेदारी दे रहे हैं मजबूर लोगों के लिए कुछ समाजसेवी सामने आकर इन लोगों की दिल से मदद कर रहे हैं गाजि