खोड़ा नगर पालिका परिषद में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलते ही मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश की दूसरी बड़ी नगरपालिका खोड़ा कॉलोनी गाजियाबाद नगर पालिका परिषद में करोना पॉजिटिव मरीज मिलते ही हड़कंप मचा हुआ है। खोड़ा कॉलोनी मैं 24 वर्षीय युवक जिसका नाम सारिक में कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है। इनका क्षेत्र खोड़ा कॉलोनी वार्ड नंबर 11 हयातनगर नियरेस्ट मस्जिद वाली गली में है। जिसके बाद युवक सारिक और उसके पिता सलीम को हॉस्पिटल में उपचार के लिए ले जाया गया है। यह मामला संज्ञान में आते ही पूरी गली को सील कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग और पुलिस विभाग के लोगों ने युवक के घर पहुंचे और परिवार के बाकी सदस्यों को घर पर रहने की सलाह दी। आशंका जताई जा रही है। परिवार के सदस्यों में भी करोना वायरस पॉजिटिव हो सकता है। लेकिन फिलहाल उनको घर पर रहने की सलाह दी गई। फिलहाल खोड़ा कॉलोनी में अफरा तफरी का माहौल मचा हुआ है। क्योंकि खोड़ा नगर पालिका 8 से10 लाख आबादी वाला क्षेत्र है।


Comments

Popular posts from this blog

सनातन जागृति परिवार के संस्थापक हरि ओम के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों की विशेष बैठक आयोजित की गई

श्रीमद् भागवत कथा कलश यात्रा में महिलाओं ने लिया भारीख्या में भाग

खोड़ा मंडल मे अनेकों शक्ति केंद्र के बूथों पर सुनी गई मन की बात