भाजपा दिल्ली के उपाध्यक्ष बढ़-चढ़कर लोगों की कह रहे हैं मदद-

दिल्ली के एस. के. खारी,जिला उपाध्यक्ष, मयूर विहार भाजपा bjom, के द्वारा करीब डेढ़ सौ परिवारों के लिए सूखे राशन किट का वितरण किया जा रहा है। 


हमारे संवाददाता से बातचीत के दौरान खारी जी ने बताया कि राशन के वितरण की शुरुआत राज्यसभा सांसद व राष्ट्रीय महामंत्री श्री अरुण सिंह जी के द्वारा की गई। राशन ईस्ट विनोद नगर, मयूर विहार, कल्याणवास, कल्याण पूरी, खिचड़ीपुर से आए गरीब व जरूरतमंद करीब डेढ़ सौ लोगों के परिवारों को वितरित किया गया। खारी जी ने बताया कि यह राशन एक परिवार के लिए तकरीबन 20 दिन के लिए पर्याप्त होगा। राशन किट में आटा, चावल, आलू, प्याज व सरसों का तेल इत्यादि शामिल है। राशन वितरण कार्यक्रम में पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर श्री विपिन बिहारी जी, मयूर विहार काउंसलर भावना मलिक जी, कथा मयूर विहार भाजपा मंडल के सभी पदाधिकारी ,मंत्री उपाध्यक्ष, महामंत्री, इत्यादि शामिल रहे जिनमें से मुख्य मुकेश ठाकुर जी, विपिन जी, सोनू जी संजीव जी जगत जी, राजेंद्र डेरा जी, अजब सिंह भाटी, विपिन भाटी, बृजपाल खारी जी, जगजीत जी, मनोरमा जी व सुनीता जी शामिल रहे।


देश में सबसे वैश्विक महामारी कोरोनावायरस शुरू हुई है, तभी से खारी जी गरीब व जरूरतमंद लोगों की मदद कर रहे हैं। समाज सेवक होने के नाते वे समय-समय पर राशन, ‌ मास्क व‌ दवाइयों का वितरण करते रहते हैं। ‌खारी जी कहते हैं कि उन्हें समाज सेवा करने में बहुत आनंद मिलता है। आज तो खारी जी ने करीब डेढ़ सौ परिवारों की मदद की है, जो कि अपने आप में एक बहुत बड़ी बात है। वे कहते हैं कि यदि प्रत्येक नागरिक ऐसा करें तो इस महामारी के दौर में कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं रहेगा। 


Comments

Popular posts from this blog

श्रीमद् भागवत कथा कलश यात्रा में महिलाओं ने लिया भारीख्या में भाग

खोड़ा मंडल मे अनेकों शक्ति केंद्र के बूथों पर सुनी गई मन की बात

एसएस इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा