सासंद जनरल वी के सिंह का जन्म दिन खोड़ा भाजपाईयों ने सहयोग दिवस के रूप मे मनाया

सासंद जनरल वी के सिंह का जन्म दिन खोड़ा भाजपाईयों ने सहयोग दिवस के रूप मे मनाया


केन्द्रीय राज्य मंत्री के जन्मदिन पर सनातन सांस्कृतिक परिवार ने पत्रकारों को सम्मानित किया 


 


खोड़ा। महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा महानगर उपाध्यक्ष चमन चौहान मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण रावत के निर्देशानुसार
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग राज्य मंत्री एवं गाजियाबाद की आन बान और शान और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर  भारत के संकटमोचक  के नाम से प्रसिद्ध  यशस्वी सांसद जनरल वीके सिंह जी का जन्मदिवस खोड़ा भाजपा कार्यालय पर भाजपाईयों एवं सनातन सांस्कृतिक परिवार ने सहयोग दिवस के रूप में मनाया गया। मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण रावत की मौजूदगी मे भाजपा युवा नेता पृथ्वी सिंह डागर महाराज जी ने 150 पैकेट राशन के गरीब मजदूर लोगों में वितरित किये। माननीय सांसद जनरल वी के सिंह के जन्मदिन पर  सनातन सांस्कृतिक परिवार के अध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता मे सनातन सांस्कृतिक परिवार की टीम ने  सोशल डिस्टैन्सिगं का पालन करते हुए पटका, गिलब्स और सैनेटाइज़र देकर मीडिया बंधु कोरोना योद्धा मुकेश गुप्ता, नय्यर अली ज़ैदी, रविन्द्र गुप्ता, विकास शर्मा,  लाखन सिंह, विपिन भदौरिया, अब्बास जाफरी, ईश्वर दयाल शर्मा, नेत्रपाल बघेल, राजकुमार यादव  और हर्ष यादव को सम्मानित किया। सनातन सांस्कृतिक परिवार के संस्थापक एवं भाजपा युवा नेता पृथ्वी सिंह महाराज जी ने सभी मीडिया बंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का सहयोग कर रहे मीडिया बंधु कोरोना योद्धा हैं इनको जितना सम्मानित किया जाये कम है। भाजपा इंद्रजीत जी डागर मंडल उपाध्यक्ष एवं सनातन सांस्कृतिक परिवार के कर्मवीर चौधरी मुन्ना जोशी गोपाल रावत बृजेश कुमार  शिवा नागराज हेमंत जोशी पंकज बिष्ट विजय गौर हेमराज डॉक्टर आदि ने सभी का आभार व्यक्त किया।


Comments

Popular posts from this blog

श्रीमद् भागवत कथा कलश यात्रा में महिलाओं ने लिया भारीख्या में भाग

खोड़ा मंडल मे अनेकों शक्ति केंद्र के बूथों पर सुनी गई मन की बात

एसएस इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा