Posts

Showing posts from November, 2020

खोड़ा नगर पालिका वार्ड नंबर 21 में पोषाहार वितरण समारोह का कार्यक्रम हुआ

Image
खोड़ा नगर पालिका वार्ड नंबर 21 में पोषाहार वितरण समारोह का कार्यक्रम हुआ कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वस्थ रखना है समय-समय पर लोगों को किन किन पोषक तत्वों की जरूरत पड़ती है उसके बारे में भी दोनों को बताया गया पोषाहार वितरण समारोह कार्यक्रम  राजबाला के द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र में हुआ इस कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती शोभा रानी के सभासद शशि भूषण मिश्रा क्षेत्रीय सुपरवाइजर नीलम भट्ट खोड़ा कॉलोनी के आंगनबाड़ी केंद्र के शिव कुमारी सुनीता रानी अनीता शकुंतला देवी मिथिलेश मंजू आदि लोग मौजूद रहे इस कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं को उनकी जरूरत के हिसाब से भोजन लेने संबंधी जानकारी भी दी गई और समय-समय पर उनको क्या सावधानियां बरतनी चाहिए इसके बारे में भी अवगत कराया गया

एक बेरोजगार का दर्द

Image
डिग्रियां टंगी दीवार सहारे,                   मेरिट का ऐतबार नहीं है,             सजी है अर्थी नौकरियों की,      देश में अब रोज़गार नहीं है।    शमशान हुए बाज़ार यहां सब,     चौपट कारोबार यहां सब,        डॉलर पहुंचा आसमान पर,            रुपया हुआ लाचार यहां सब,               ग्राहक बिन व्यापार नहीं है,                      देश में अब रोज़गार नहीं है।                        चाय से चीनी रूठ गई है,                दाल से रोटी छूट गई है,           साहब खाएं मशरूम की सब्जी,       कमर किसान की टूट गई है,    है खड़ी फसल ख़रीदार नहीं है,  देश में अब रोज़गार नहीं है।   दाम सिलेंडर के दूने हो गए,      कल के हीरो नमूने हो गए,         मेकअप-वेकअप हो गया महंगा,              चाँद से मुखड़े सूने हो गए,                   नारी है पर श्रृंगार नही है,                        देश मे अब रोज़गार नही है।                          साधु-संत व्यापारी हो गए,                     व्यापारी घंटा-धारी हो गए,                 कैद में आंदोलनकारी हो गए,              सरकार से कोई सरोकार नही है,         युवा मगर लाचार नही है     देश

गरीबी सबसे बड़ा अभिशाप है।

Image
गरीबी सबसे बड़ा अभिशाप है।   जैसे ही ट्रेन रवाना होने को हुई, एक औरत और उसका पति एक ट्रंक लिए डिब्बे में घुस पडे़।दरवाजे के पास ही औरत तो बैठ गई पर आदमी चिंतातुर खड़ा था।जानता था कि उसके पास जनरल टिकट है और ये रिज़र्वेशन डिब्बा है।टीसी को टिकट दिखाते उसने हाथ जोड़ दिए। " ये जनरल टिकट है।अगले स्टेशन पर जनरल डिब्बे में चले जाना।वरना आठ सौ की रसीद बनेगी।" कह टीसी आगे चला गया। पति-पत्नी दोनों बेटी को पहला बेटा होने पर उसे देखने जा रहे थे।सेठ ने बड़ी मुश्किल से दो दिन की छुट्टी और सात सौ रुपये एडवांस दिए थे। बीबी व लोहे की पेटी के साथ जनरल बोगी में बहुत कोशिश की पर घुस नहीं पाए थे। लाचार हो स्लिपर क्लास में आ गए थे। " साब, बीबी और सामान के साथ जनरल डिब्बे में चढ़ नहीं सकते।हम यहीं कोने में खड़े रहेंगे।बड़ी मेहरबानी होगी।" टीसी की ओर सौ का नोट बढ़ाते हुए कहा। " सौ में कुछ नहीं होता।आठ सौ निकालो वरना उतर जाओ।" " आठ सौ तो गुड्डो की डिलिवरी में भी नहीं लगे साब।नाती को देखने जा रहे हैं।गरीब लोग हैं, जाने दो न साब।" अबकि बार पत्नी ने कहा। " तो फिर ऐसा क

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक हुई मथुरा में

Image
 1 नवंबर 2020 विधानसभा गोवर्धन राधा पुरम चौराहा जन्मभूमि लिंक रोड ए वन रेजिडेंशियल होटल जिला मथुरा मे राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रभारी पश्चिमी उत्तर प्रदेश दयाराम भार्गव राष्ट्रीय सचिव तेज सिंह बल्ली चौधरी जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह प्रदेश महासचिव प्रेमचंद कश्यप प्रदेश महासचिव अजय यादव मंडल प्रभारी प्रदीप परमार जिला अध्यक्ष रेनू चौधरी एवं तमाम सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे