क्या खोड़ा नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी कर रहे हैं राजनीति में आने की तैयारी





 खोड़ा नगर पालिका में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा मोहित बेनीवाल क्षेत्रीय अध्यक्ष के खोड़ा कॉलोनी आगमन पर भाजपा खोड़ा मंडल एवं खोड़ा मकनपुर मंडल के कार्यकर्ताओं ने मोहित बेनीवाल के स्वागत के लिए समारोह का कार्यक्रम रखा यह कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को अनिल बिहार में स्थित पृथ्वी कार्वेंट स्कूल में स्वागत समारोह का आयोजन किया जिसमें मोहित बेनीवाल  का  बड़े जोरदार तरीके से स्वागत किया गया। इस  कार्यक्रम का संचालन  मंडल अध्यक्ष  लक्ष्मण रावत ने किया  इस कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित करके किया गया इस कार्यक्रम में भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ साथ विधायक सुनील शर्मा चमन चौहान राकेश गुप्ता जय करण यादव बलवीर सिंह नागेंद्र चौहान पप्पू पहलवान के अलावा सभासद रजनीश सभासद पंकज त्रिपाठी सभासद  लटवाल  एवं समस्त सभासद गण मौजूद रहे सभी भाजपा  कार्यकर्ताओं ने मोहित बेनीवाल  का  फूल मालाओं से  स्वागत किया। लेकिन इसी मंच को साझा करते हुए नजर आए खोड़ा नगर पालिका के अधिकारी अधिशासी अधिकारी कृष्ण कुमार बढ़ाना  लेकिन सोचने वाली बात यह है। की एक सरकारी कर्मचारी का भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रम में क्या काम मंच पर उनकी उपस्थिति सोचने को मजबूर कर रही है क्या नगरपालिका अधिशासी अधिकारी कर रहे हैं राजनीति की तैयारी हमें आने वाला वक्त ही बताएगा भाजपा कार्यकर्ताओं का यह कार्यक्रम सफल कार्यक्रम रहा जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने अपनी  दमखम लगा दी ।

Comments

Popular posts from this blog

श्रीमद् भागवत कथा कलश यात्रा में महिलाओं ने लिया भारीख्या में भाग

खोड़ा मंडल मे अनेकों शक्ति केंद्र के बूथों पर सुनी गई मन की बात

भारतीय मैथिल ब्राह्मण कल्याण महासभा संगठन मैथिल ब्राह्मणों को कर रहा है गुमराह