समाज की आवाज ट्रस्ट कार्यालय पंहुचने पर हुआ केदार नंदन चौधरी का भव्य स्वागत

खोड़ा का प्रवासी संघ करेगा महा सभा का आयोजन
समाज की आवाज ट्रस्ट कार्यालय पंहुचने पर हुआ केदार नंदन चौधरी का भव्य स्वागत 

खोड़ा हर समय मेरे ह्रदय की धड़कनों मे बसा है और बसा रहेगा : केदारनंदन चौधरी



खोड़ा । गुरूवार की शाम खोड़ा नगर पालिका के वार्ड 24 अनिल विहार में समाज की आवाज ट्रस्ट कार्यालय पर ट्रस्ट के अध्यक्ष पप्पू त्रिपाठी एवं ट्रस्ट के समस्त पदाधिकारियों ने एक सभा का आयोजन किया। सभा के मुख्य अतिथि केदार नंदन चौधरी के पंहुचने पर सभी बिहार पूर्वांचल के लोगों ने मिलकर गर्मजोशी के साथ फूल मालाओं से स्वागत किया। 
          सभा मे बिहार पूर्वांचल के लोगों ने 26 जून को प्रवासी संघ की सभा आयोजित करके खोड़ा मे गंगा जल लाने के साथ ही खोड़ा नगर क्षेत्र के विकास हेतु संकल्प लेने का निर्णय किया है । 
         खोड़ा के अनिल विहार मे समाज की आवाज ट्रस्ट के कार्यालय में प्रवासी संघ द्वारा आयोजित बैठक में भाजपा युवा नेता सतीश मिश्रा ने कहा कि खोड़ा नगर मे गंगा जल की घोषणा कराना अवश्यंभावी है। क्योंकि केवल प्रदेश और देश ही नहीं दुनिया भर में ऐतिहासिकता और आध्यात्मिकता के क्षेत्र में खोड़ा की बराबरी कोई नहीं कर सकता। यहां हिन्दुस्तान के सभी राज्यों के लोग निवास करते हैं हमारा खोड़ा मिनी इंडिया है, इसलिए खोड़ा नगर को सभी सुविधा कराना प्रवासी संघ का एकमात्र मिशन लक्ष्य है। वरिष्ठ नेता शंभू सिहं ने कहा कि खोड़ा क्षेत्र में स्वास्थय केन्द्र की स्थापना डिग्री कॉलेज खोलना मुख्य तो सर्व प्रथम खोड़ा मे जल अनिवार्य है। इन सब लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आगामी रविवार 26 जून को प्रवासी महा सभा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सभी खोड़ा के सम्मानित प्रवासियों को सम्मान सहित स्वागत किया जाएगा। 
           सभा के मुख्य अतिथि खोड़ा के पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं नेपाल देश के पूर्व सांसद केदारनंदन चौधरी ने कहा कि खोड़ा हर समय मेरे ह्रदय की धड़कनों मे बसा रहा है और बसा रहेगा। खोड़ा के लिए जितना मुझ से हो सकेगा वो सब मै जल्द ही भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार से विनती व प्रार्थना करके कराऊगां। 
          सभा मे उपस्थित अनेक वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए प्रवासी सभा को सफल बनाने का संकल्प लिया। बैठक की अध्यक्षता शंभू सिहं ने की तथा संचालन पप्पू त्रिपाठी किया। सभा मे समाज की आवाज ट्रस्ट अध्यक्ष पप्पू त्रिपाठी शंभू शरण सिंह जितेंद्र शर्मा सतीश मिश्रा पंडित सुबोध उपाध्याय राजकुमार शर्मा आकाश तिवारी विवेक सिंह जगदंबा प्रसाद ओझा अभिषेक विष्णु चतुर्वेदी विकास पांडे रीना पोदार एडवोकेट ज्योति यादव हरिओम यादव विशाल प्रजापति सुजीत मिश्रा विपिन सिंह भदोरिया नवीन झा भगवंत मेहरा और विक्की चौधरी आदि उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

श्रीमद् भागवत कथा कलश यात्रा में महिलाओं ने लिया भारीख्या में भाग

खोड़ा मंडल मे अनेकों शक्ति केंद्र के बूथों पर सुनी गई मन की बात

भारतीय मैथिल ब्राह्मण कल्याण महासभा संगठन मैथिल ब्राह्मणों को कर रहा है गुमराह