सनातन जागृति परिवार के संस्थापक हरि ओम के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों की विशेष बैठक आयोजित की गई

 सनातन जागृति परिवार के संस्थापक हरि ओम  के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों की विशेष बैठक आयोजित की गई जिसमें अपनी संस्कृति एवं वैदिक परंपरा को लेकर कई गहन विषयों पर चर्चा हुई। तथा सनातन जागृति परिवार के संस्थापक हरि ओम  एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा  हनुमान तिवारी को खोड़ा कॉलोनी का नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया एवं जी0एस0 पब्लिक स्कूल की प्रबंधक महोदया श्रीमती उषा मिश्रा को महिला जागृति मोर्चा का खोड़ा नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया। तथा दोनों मनोनीत पदाधिकारी को संस्थापक हरि ओम  द्वारा प्रमाण पत्र शील्ड एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। हनुमान तिवारी  एवं उषा मिश्रा  
द्वारा परिवार को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। विश्व शांति एवं  जनकल्याण को ध्यान में रखते हुए आने वाली पुत्रदा एकादशी एवं श्रावण मास के अन्तिम सोमवार 8 अगस्त दिन रविवार को सनातन जागृति परिवार एक विशाल अध्यात्मिक अनुष्ठान ( रुद्राभिषेक) का आयोजन करने जा रहा है इस बात की जानकारी सार्वजनिक की गई एवं मीडिया बंधुओं को जानकारी दी गई इस कार्यक्रम को बढ़-चढ़कर आयोजित किया जाएगा ऐसा सनातन जागृति परिवार के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की तरफ से घोषणा की गई। इस मौके पर राष्ट्रीय संरक्षक बृजेश चंद्र पांडेय राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष गणेश चंद्र पांडेय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लोकेंद्र प्रताप सिंह राष्ट्रीय प्रचारक नकुल अग्रवाल  राष्ट्रीय प्रचार मंत्री बृज किशोर गुप्ता राष्ट्रीय मंत्री धर्मेंद्र सिंह राठौर राष्ट्रीय मंत्री सुनील कुमार  राष्ट्रीय सचिव विकास पांडे  राष्ट्रीय कानूनी सलाहकार उमेश कुमार यादव जी एवं समस्त पदाधिकारी गण मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

खोड़ा मंडल मे अनेकों शक्ति केंद्र के बूथों पर सुनी गई मन की बात

श्रीमद् भागवत कथा कलश यात्रा में महिलाओं ने लिया भारीख्या में भाग

चांदनी खान बनी दिल्ली महिला ब्रिगेड की अध्यक्ष