एसएस इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा

आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव पर एसएस इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने निकाला तिरंगा यात्रा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के दिशा निर्देश अनुसार हर घर तिरंगा अभियान के अनुसार एस एस इंटरनेशनल स्कूल के संस्थापक देवेंद्र यादव द्वारा खोड़ा क्षेत्रवासियों को तिरंगा भेंट देकर अपने घर में तिरंगा फहराने के लिए जागरूक किया। अपने विद्यालय के बच्चों द्वारा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली बच्चों ने तिरंगा यात्रा में भारत माता जय वंदे मातरम के नारों से क्षेत्रवासियों के दिलों में देश प्रेम की भावना पैदा की इन बच्चों का हौसला तेज धूप  भी नहीं रोक सकी इस तिरंगा यात्रा के दौरान खोड़ा क्षेत्र माता की जय वंदे मातरम के नारों से गूंज उठा वहीं खोड़ा क्षेत्रवासियों ने इन बच्चों पर फूल की वर्षा करके इनका हौसला बढ़ाया। एसएस इंटरनेशनल स्कूल की तिरंगा यात्रा में भाजपा के राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी ओबीसी मोर्चा राहुल नगर और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी ओबीसी मोर्चा अजय सेहरावत विशेष रूप से मौजूद रहे। एसएस इंटरनेशनल स्कूल के तिरंगा यात्रा में भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी के साथ साथ खोड़ा क्षेत्र के भी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ साथ क्षेत्र के सामाजिक लोग भी इस तिरंगा यात्रा में शामिल हुए एसएस इंटरनेशनल स्कूल के संस्थापक देवेंद्र यादव ने सब का आभार प्रकट किया और सबको धन्यवाद किया। देवेंद्र यादव ने कहा यह तिरंगा यात्रा राष्ट्रप्रेम को दर्शाता है। यह आजादी बहुमूल्य है यह आजादी हमें आसानी से नहीं मिली है इस आजादी के लिए कई मांओ ने अपने बेटे खोए हैं। बहनों ने अपने भाई और इस आजादी के लिए कईयों ने बलिदान दिए हैं जिसकी व्याख्या हम अपने शब्दों में नहीं कर सकते उन वीरों को हम शत शत नमन करते हैं। आज भी हमारा देश उन वीरों को याद करता है। जिन्होंने हमें आजादी दिलाने के लिए कुर्बानी दी है। मेरे पास शब्द नहीं है कहने को बस इतना ही कह सकता हूं भारत माता की जय, वंदे मातरम एसएस इंटरनेशनल स्कूल की तिरंगा यात्रा खोड़ा के कई क्षेत्रों में निकल कर अपने विद्यालय परिसर में समापन हुई। इसके बाद बच्चों ने देश प्रेम गीत गाए। वीरों की शहादत को याद दिलाने के लिए नाटक का आयोजन किया। देवेंद्र यादव ने देश के बच्चों को कहा यह हमारे देश का आने वाला भविष्य है।

Comments

Popular posts from this blog

श्रीमद् भागवत कथा कलश यात्रा में महिलाओं ने लिया भारीख्या में भाग

खोड़ा मंडल मे अनेकों शक्ति केंद्र के बूथों पर सुनी गई मन की बात

भारतीय मैथिल ब्राह्मण कल्याण महासभा संगठन मैथिल ब्राह्मणों को कर रहा है गुमराह