चांदनी खान बनी दिल्ली महिला ब्रिगेड की अध्यक्ष

चांदनी खान बनी दिल्ली महिला ब्रिगेड की अध्यक्ष दिल्ली। बृहस्पतिवार को इंडियन सोशल हैल्प (रजि) संस्था के कार्यालय पर राष्ट्रीय महिला ब्रिगेड के पद को लेकर एक सभा आयोजित हुई। जिसमें भारत भौऔर की महिला ब्रिगेड विंग प्रारंभ करने के लिए देश की राजधानी दिल्ली से शुरूआत की। इंडियन सोशल हैल्प (रजि ) के चेयरमैन इकवान सिद्दीकी ने समाज सेविका चांदनी खान को देश की राजधानी दिल्ली की महिला ब्रिगेड की अध्यक्ष नियुक्त किया। इस मौके पर इंडियन सोशल हैल्प (रजि) के चेयरमैन इकवान सिद्दीकी ने कहा कि अब रोटी, कपड़ा और मकान के लिए नहीं बल्कि इज्जत और सम्मान की लड़ाई में महिलाएं शामिल हो रही हैं। इस मौके पर नवनिर्वाचित दिल्ली महिला ब्रिगेड की अध्यक्ष चांदनी खान ने कहा कि जल्द से जल्द दिल्ली प्रदेश के कोने कोने तक संगठन को मजबूत किया जाएगा।