Posts

Showing posts from September, 2024

सनातन जागृति परिवार के संस्थापक हरि ओम के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों की विशेष बैठक आयोजित की गई

Image
 सनातन जागृति परिवार के संस्थापक हरि ओम  के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों की विशेष बैठक आयोजित की गई जिसमें अपनी संस्कृति एवं वैदिक परंपरा को लेकर कई गहन विषयों पर चर्चा हुई। तथा सनातन जागृति परिवार के संस्थापक हरि ओम  एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा  हनुमान तिवारी को खोड़ा कॉलोनी का नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया एवं जी0एस0 पब्लिक स्कूल की प्रबंधक महोदया श्रीमती उषा मिश्रा को महिला जागृति मोर्चा का खोड़ा नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया। तथा दोनों मनोनीत पदाधिकारी को संस्थापक हरि ओम  द्वारा प्रमाण पत्र शील्ड एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। हनुमान तिवारी  एवं उषा मिश्रा   द्वारा परिवार को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। विश्व शांति एवं  जनकल्याण को ध्यान में रखते हुए आने वाली पुत्रदा एकादशी एवं श्रावण मास के अन्तिम सोमवार 8 अगस्त दिन रविवार को सनातन जागृति परिवार एक विशाल अध्यात्मिक अनुष्ठान ( रुद्राभिषेक) का आयोजन करने जा रहा है इस बात की जानकारी सार्वजनिक की गई एवं मीडिया बंधुओं को जानकारी दी गई इस कार्यक्रम को बढ़-चढ़कर आयोजित किया जाएगा

खोड़ा मंडल मे अनेकों शक्ति केंद्र के बूथों पर सुनी गई मन की बात

Image
खोड़ा मंडल मे अनेकों शक्ति केंद्र के बूथों पर सुनी गई मन की बात - महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा जी के निर्देशानुसार मंडल लक्ष्मण रावत जी के नेतृत्व में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की मन की बात का आयोजन खोड़ा मंडल में विभिन्न बूथों पर किया गया I प्रमुख रूप से शक्ति केंद्र संयोजक केशव दत्त जोशी  , कुलदीप चौरसिया  और शिव सिंह रावत ,मंडल उपाध्यक्ष लालजी सिंह , मंडल मंत्री श्रीकांत सिंह और खोड़ा मंडल महिला मोर्चा महामंत्री आशा बलूनी जी और उपाध्यक्ष संगीता पाल जी द्वारा मुख्य रूप से इनका आयोजक बूथ अध्यक्षों के साथ विभिन्न बूथों पर किया गया I भारी मात्रा मे कार्यकर्ताओं ने इस मन की बात कार्यक्रम मे भाग लिया I मन की बात कार्यक्रम के बाद आजादी के अमृत महोत्सव पर आयोजित हर घर तिरंगा अभियान को लेकर अभियान को कैसे तेज किया जाए इसके लिए विस्तार पूर्वक चर्चा की गई I

एसएस इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा

Image
आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव पर एसएस इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने निकाला तिरंगा यात्रा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के दिशा निर्देश अनुसार हर घर तिरंगा अभियान के अनुसार एस एस इंटरनेशनल स्कूल के संस्थापक देवेंद्र यादव द्वारा खोड़ा क्षेत्रवासियों को तिरंगा भेंट देकर अपने घर में तिरंगा फहराने के लिए जागरूक किया। अपने विद्यालय के बच्चों द्वारा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली बच्चों ने तिरंगा यात्रा में भारत माता जय वंदे मातरम के नारों से क्षेत्रवासियों के दिलों में देश प्रेम की भावना पैदा की इन बच्चों का हौसला तेज धूप  भी नहीं रोक सकी इस तिरंगा यात्रा के दौरान खोड़ा क्षेत्र माता की जय वंदे मातरम के नारों से गूंज उठा वहीं खोड़ा क्षेत्रवासियों ने इन बच्चों पर फूल की वर्षा करके इनका हौसला बढ़ाया। एसएस इंटरनेशनल स्कूल की तिरंगा यात्रा में भाजपा के राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी ओबीसी मोर्चा राहुल नगर और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी ओबीसी मोर्चा अजय सेहरावत विशेष रूप से मौजूद रहे। एसएस इंटरनेशनल स्कूल के तिरंगा यात्रा में भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी के साथ साथ खोड़ा क्षेत्र के भी