Posts

Showing posts with the label खबर

खोड़ा मंडल मे अनेकों शक्ति केंद्र के बूथों पर सुनी गई मन की बात

Image
खोड़ा मंडल मे अनेकों शक्ति केंद्र के बूथों पर सुनी गई मन की बात - महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा जी के निर्देशानुसार मंडल लक्ष्मण रावत जी के नेतृत्व में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की मन की बात का आयोजन खोड़ा मंडल में विभिन्न बूथों पर किया गया I प्रमुख रूप से शक्ति केंद्र संयोजक केशव दत्त जोशी  , कुलदीप चौरसिया  और शिव सिंह रावत ,मंडल उपाध्यक्ष लालजी सिंह , मंडल मंत्री श्रीकांत सिंह और खोड़ा मंडल महिला मोर्चा महामंत्री आशा बलूनी जी और उपाध्यक्ष संगीता पाल जी द्वारा मुख्य रूप से इनका आयोजक बूथ अध्यक्षों के साथ विभिन्न बूथों पर किया गया I भारी मात्रा मे कार्यकर्ताओं ने इस मन की बात कार्यक्रम मे भाग लिया I मन की बात कार्यक्रम के बाद आजादी के अमृत महोत्सव पर आयोजित हर घर तिरंगा अभियान को लेकर अभियान को कैसे तेज किया जाए इसके लिए विस्तार पूर्वक चर्चा की गई I

सनातन जागृति परिवार के संस्थापक हरि ओम के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों की विशेष बैठक आयोजित की गई

Image
 सनातन जागृति परिवार के संस्थापक हरि ओम  के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों की विशेष बैठक आयोजित की गई जिसमें अपनी संस्कृति एवं वैदिक परंपरा को लेकर कई गहन विषयों पर चर्चा हुई। तथा सनातन जागृति परिवार के संस्थापक हरि ओम  एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा  हनुमान तिवारी को खोड़ा कॉलोनी का नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया एवं जी0एस0 पब्लिक स्कूल की प्रबंधक महोदया श्रीमती उषा मिश्रा को महिला जागृति मोर्चा का खोड़ा नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया। तथा दोनों मनोनीत पदाधिकारी को संस्थापक हरि ओम  द्वारा प्रमाण पत्र शील्ड एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। हनुमान तिवारी  एवं उषा मिश्रा   द्वारा परिवार को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। विश्व शांति एवं  जनकल्याण को ध्यान में रखते हुए आने वाली पुत्रदा एकादशी एवं श्रावण मास के अन्तिम सोमवार 8 अगस्त दिन रविवार को सनातन जागृति परिवार एक विशाल अध्यात्मिक अनुष्ठान ( रुद्राभिषेक) का आयोजन करने जा रहा है इस बात की जानकारी सार्वजनिक की गई एवं मीडिया बंधुओं को जानकारी दी गई इस कार्यक्रम को बढ़-चढ़कर आयोजित किया जाएगा

एसएस इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा

Image
आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव पर एसएस इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने निकाला तिरंगा यात्रा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के दिशा निर्देश अनुसार हर घर तिरंगा अभियान के अनुसार एस एस इंटरनेशनल स्कूल के संस्थापक देवेंद्र यादव द्वारा खोड़ा क्षेत्रवासियों को तिरंगा भेंट देकर अपने घर में तिरंगा फहराने के लिए जागरूक किया। अपने विद्यालय के बच्चों द्वारा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली बच्चों ने तिरंगा यात्रा में भारत माता जय वंदे मातरम के नारों से क्षेत्रवासियों के दिलों में देश प्रेम की भावना पैदा की इन बच्चों का हौसला तेज धूप  भी नहीं रोक सकी इस तिरंगा यात्रा के दौरान खोड़ा क्षेत्र माता की जय वंदे मातरम के नारों से गूंज उठा वहीं खोड़ा क्षेत्रवासियों ने इन बच्चों पर फूल की वर्षा करके इनका हौसला बढ़ाया। एसएस इंटरनेशनल स्कूल की तिरंगा यात्रा में भाजपा के राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी ओबीसी मोर्चा राहुल नगर और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी ओबीसी मोर्चा अजय सेहरावत विशेष रूप से मौजूद रहे। एसएस इंटरनेशनल स्कूल के तिरंगा यात्रा में भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी के साथ साथ खोड़ा क्षेत्र के भी

चांदनी खान बनी दिल्ली महिला ब्रिगेड की अध्यक्ष

Image
चांदनी खान बनी दिल्ली महिला ब्रिगेड की अध्यक्ष दिल्ली। बृहस्पतिवार को इंडियन सोशल हैल्प (रजि) संस्था के कार्यालय पर राष्ट्रीय महिला ब्रिगेड के पद को लेकर एक सभा आयोजित हुई। जिसमें भारत भौऔर की महिला ब्रिगेड विंग प्रारंभ करने के लिए देश की राजधानी दिल्ली से शुरूआत की। इंडियन सोशल हैल्प (रजि ) के चेयरमैन इकवान सिद्दीकी ने समाज सेविका चांदनी खान को देश की राजधानी दिल्ली की महिला ब्रिगेड की अध्यक्ष नियुक्त किया। इस मौके पर इंडियन सोशल हैल्प (रजि) के चेयरमैन इकवान सिद्दीकी  ने कहा कि अब रोटी, कपड़ा और मकान के लिए नहीं बल्कि इज्जत और सम्मान की लड़ाई में महिलाएं शामिल हो रही हैं। इस मौके पर नवनिर्वाचित दिल्ली महिला ब्रिगेड की अध्यक्ष  चांदनी खान ने कहा कि जल्द से जल्द दिल्ली प्रदेश के कोने कोने तक संगठन को मजबूत किया जाएगा।

उत्तराखंड जनकल्याण विकास समिति (पंजी) खोड़ा द्वारा मनाया गया हरेला पर्व -

Image
उत्तराखंड जनकल्याण विकास समिति (पंजी) खोड़ा द्वारा मनाया गया हरेला पर्व -  समिति के अध्यक्ष दीवान सिंह लटवाल जी के नेतृत्व में प्रताप विहार वार्ड नंबर 30 पर्वतीय शिव मंदिर में उत्तराखंड जन कल्याण विकास समिति खोड़ा द्वारा उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला पर तुलसी वितरण कार्यक्रम किया गया I कार्यकम में समिति के अध्यक्ष दीवान सिंह अटवाल जी व महासचिव के एम शर्मा जी द्वारा सर्वप्रथम सभी को हरेला की शुभकामनाएं दी गई I इसके बाद समिति के पदाधिकारियों द्वारा मातृशक्ति को तुलसाजी वितरण किया गया I इस कार्यक्रम के माध्यम से समिति ने पर्यावरण बचाने हेतु पेड़ पौधे लगाने के लिए भी लोगों को जागरूक किया और सभी लोगो को संकल्प दिलवाया की सभी एक पौधा अवश्य लगाए I कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष दीवान सिंह लटवाल , महासचिव के एम शर्मा  ,उपाध्यक्ष जगदीश भट्ट , वीरेंद्र पवार , उप कोषाध्यक्ष भवानी सिंह  ,निरीक्षक लक्ष्मण सिंह रावत ,सचिव विजय गौड़  ,हेमंत जोशी  ,जयपाल पुंडीर  ,सोनू जोशी  ,रमेश नैनवाल जी ,मंदिर समिति के अध्यक्ष गोपाल दत्त शर्मा  , महासचिव देवेंद्र सिंह बिष्ट  , राके

वृक्षारोपण जन आंदोलन के तहत एम एम एच कॉलेज गाजियाबाद में पौधारोपण महोत्सव

Image
वृक्षारोपण जन आंदोलन के तहत एम एम एच कॉलेज गाजियाबाद में पौधारोपण महोत्सव वृक्ष के बिना मानव जीवन असंभव है इस विचार के साथ एम एम एच कॉलेज, गाजियाबाद  परिसर में  प्राचार्य प्रो पियूष चौहान के नेतृत्व में वृहद वृक्षारोपण किया गया। प्राचार्य जी ने वृक्षारोपण का महत्व बताते हुए कहा कि यह प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वृक्षों को कटने से रोकें व अधिकाधिक वृक्षारोपण करें ताकि प्राकृतिक संतुलन बना रहे और पर्यावरण प्रदूषण के कारण, प्राकृतिक आपदाओं जैसे दुष्परिणाम का सामना मनुष्य को करना पड़ रहा है, उससे बचाव हो सके। राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाइयों के स्वयंसेवकों ने इस पूरे कार्यक्रम में बहुत उत्साह के साथ भाग लिया। आकाश चौधरी, आकाश कुशवाहा, दुर्गा शर्मा, नव्या, उन्नति, निकिता, दिवाकर, प्रियांशु, ललिता,ज्योति, शेखर आदि बहुत से कार्यकर्ता इस महोत्सव में शामिल हुए। महाविद्यालय परिसर में अमरूद, शीशम, जामुन, अशोक, आवंला, गुड़हल और चांदनी आदि के पौधे लगाए गए। 05/07/2022 और 07/07/2022   को पौधारोपण का कार्यक्रम किया गया। कालेज के डीन डॉ केशव कुमार, डा अशोक

गंदे नाले नालियों में लगाई जा रही राम नाम की ईटों के बाद खोड़ा में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन, JE मदनपाल को हटाने की की मांग

Image
गंदे नाले नालियों में लगाई जा रही राम नाम की ईटों के बाद खोड़ा में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन, JE मदनपाल को हटाने की की मांग  बजरंग दल कार्यकर्ता का आरोप की पूरे प्रकरण की सूचना देने के बाद JE मदनपाल ने कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज कराने की दी धमकी मंगलवार को खोड़ा नगर पालिका क्षेत्र में पालिका द्वारा कराए जा रहे नाले व नालियों के निर्माण के अंदर श्री राम नाम की ईटें लगने की सूचना के बाद पहले स्थानीय निवासियों ने विरोध दर्ज कराया उसके तुरंत बाद बजरंग दल कार्यकर्ताओं को सूचना मिलने के बाद खोड़ा के हयातनगर इलाके में बजरंग दल के जिला मंत्री विकास मिश्रा के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे बजरंग दल कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पूरे प्रकरण की सूचना अवर अभियंता मदन पाल को दी गई और काफी इंतजार करने के बाद भी मौके पर पालिका की ओर से कोई कर्मचारी या खुद अवर अभियंता मदन पाल नहीं पहुंचे जिसकी पूर्ण सूचना अभियंता को दी गई वहीं जिला मंत्री विकास मिश्रा ने कहा कि अवर अभियंता मदन पाल उल्टा उन्हें धमकी देते हुए बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज कराने के ल

कैराना ,शामली जनपद की फौजिया अफजाल को, एनएपीएसआर, दिल्ली की प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर खुशी की लहर

Image
कैराना ,शामली जनपद की फौजिया अफजाल को, एनएपीएसआर, दिल्ली की प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर खुशी की लहर प्राप्त जानकारी के अनुसार नैशनल एसोसिएशन फॉर पैरेंट्स एंड स्टूडेंट्स राइट्स (NAPSR) कि ओर से  जनपद शामली,कैराना निवासी,समाज सेविका, पत्रकार, लेखिका व आर्टिस्ट फौजिया अफजाल को दिल्ली का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है । फोजिया अफजाल कैराना से ताल्लुक रखती है उनकी इस नियुक्ति से उनके शुभ चिंतको में खुशी की लहर दौड़ गई।

आज शाम मोहल्ला खेलकलां खुरगान रोड पर सामाजिक संगठन कैराना खिदमत ए खल्क की मासिक मीटिंग का आयोजन किया गया

Image
आज शाम मोहल्ला खेलकलां खुरगान रोड पर सामाजिक संगठन कैराना खिदमत ए खल्क की मासिक मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें संगठन के अध्यक्ष खलील फरीदी व संगठन के महासचिव अहसान सैफी द्वारा संगठन का जमा खर्च राशि का ब्यौरा दिया गया संगठन के सभी जिम्मेदार साथियों के द्वारा संगठन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और सभी से सामाजिक संगठन कैराना खिदमत ए खल्क के सदस्य बनने के लिए अपील की गई मीटिंग में छोटे बच्चे के लिए रक्तदान करने वाले आमिर पठान को संगठन की और से गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया मीटिंग की अध्यक्षता खलील फरीदी व संचालन कैराना के शायर फुरकान खान ने किया इस मौके पर कैराना खिदमत ए खल्क के अध्यक्ष खलील फरीदी। महासचिव अहसान अली सैफी।  सचिव अफसरून अहमद ।  सदस्य मौहम्मद शाहनवाज। रिजवान अली एडवोकेट व संगठन के सभी जिम्मेदार सदस्य शामिल रहे

खोड़ा क्षेत्र के वासियों के लिए हर सरकारी योजना का लाभ पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं :- देवेंद्र यादव

Image
वैक्सीनेशन कैंप के साथ-साथ लगातार चल रहा है एस एस इंटरनेशनल स्कूल में आभा हेल्थ आईडी कार्ड और मातृत्व वंदना योजना का कैंप जी हां आपकी जानकारी के लिए बता दें। खोड़ा नगर पालिका के वार्ड नंबर 24 अनिल बिहार में एस एस इंटरनेशनल स्कूल खोड़ा वासियों के लिए बहुत ही मददगार साबित हुआ। इस स्कूल के व्यवस्थापक देवेंद्र यादव जो समाज हित के लिए कार्य किए वह सराहनीय है। करोना काल से ही देवेंद्र यादव ने लोगों के मदद के लिए हर संभव कोशिश की है। वहीं इन दिनों देवेंद्र यादव ने अपने विद्यालय में ही लोगों की सेवा करने के लिए हर बार सरकार की जो भी योजनाएं हैं। इसका सीधा फायदा जनता तक पहुंचे इसके लिए बराबर अपने विद्यालय में कैंप का आयोजन करते ही रहते हैं। इस समय एस एस इंटरनेशनल स्कूल में आभा हेल्थ आईडी कार्ड व मातृत्व वंदना योजना का चौथा कैंप लगा। इस योजना का क्षेत्र की जनता भरपूर लाभ ले रहे हैं। इस कैंप में महत्वपूर्ण योगदान देवेंद्र यादव के साथ साथ उनके साथी कुलदीप चौरसिया सुमित वर्मा इत्यादि लोग हैं। शिविर में डॉ अल्का भरद्वाज ए एन एम खुशबू पूनम ,देवेंद्र यादव का भरपूर सहयोग दे रही हैं। एस एस इंटरनेशनल स्क

गाजियाबाद के लोकप्रिय सांसद केंद्रीय मंत्री डॉ जनरल वी के सिंह द्वारा भाजपा नेता देवेंद्र यादव को किया गया सम्मानित

Image
गाजियाबाद के लोग पसंद है सांसद केंद्रीय मंत्री डॉ जनरल वी के सिंह द्वारा भाजपा नेता देवेंद्र यादव को साल पहनाकर सम्मानित किया गया।गाजियाबाद के  लोकप्रिय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री डॉo जनरल (रि) वी. के. सिंह जी द्वारा बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर बैठक रखी गयी। जिसमें बूथ को मजबूत करने हेतु सांसद द्वारा महत्वपूर्ण  मार्गदर्शन प्राप्त हुआ और एक कार्यकर्त्ता के लिए बहुत ही सम्मान की अनुभूति है माननीय सांसद  द्वार सम्मानित होना।  मेरे जैसे कार्यकर्ता के लिए बहुत ही गौरवशाली क्षण था!

भाजपा नेता हरेंद्र चौधरी ने पूर्व उत्तराखंड मंत्री रामकुमार बालियान का अपने निवास स्थान पर किया जोरदार स्वागत वही अनुज चौधरी अपने साथियों के साथ हुए भाजपा में शामिल

Image
भाजपा नेता हरेंद्र चौधरी ने अपने निवास स्थान पर किया भाजपा के पूर्व उत्तराखंड मंत्री रामकुमार वालिया का किया जोरदार स्वागत वही अनुज चौधरी ने अपने साथियों के साथ हुए भाजपा में शामिल               दिनांक 26 जून 2022 को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अनुज चौधरी अपने साथियों के साथ भाजपा में शामिल हो गए खोड़ा गाजियाबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में श्री अनुज चौधरी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की  भाजपा के जिला अध्यक्ष श्री संजीव शर्मा भारत सरकार में सलाहकार तथा पूर्व मंत्री उत्तराखंड राम कुमार वालिया, भाजपा नेता हरेंद्र चौधरी,भारतीय नमो संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मनोज तोमर भाजपा के मंडल अध्यक्ष श्री लक्ष्मण रावत, जिला महामंत्री श्री अग्रवाल सहित  कई गणमान्य लोगों की उपस्थिति में अनुज चौधरी ने आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण की कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत सरकार  मे सलाहकार श्री राम कुमार वालिया ने कहा कि आज बड़ा हर्ष का विषय है कि हमारा पुराना साथी भाई अनुज चौधरी भाजपा में आस्था व्यक्त करते हुए आज भाजपा में शामिल हो गए मैं अपनी ओर से पार्टी की

खोड़ा भाजपा मंडल खोड़ा वार्ड नंबर 15 मे राज बिल्डर के कार्यालय पर मन की बात का कार्यक्रम हुआ

Image
 भाजपा खोड़ा मंडल के वार्ड नंबर 15 राज बिल्डर के कार्यालय पर मन की बात कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा का खोड़ा मंडल में आगमन हुवा साथ में महानगर महामंत्री गोपाल अग्रवाल महानगर उपाध्यक्ष चमन चौहान महानगर कार्यकारणी सदस्य संजय तिवारी, श्यामा शर्मा व विशाल अग्रवाल की उपस्थिति रही। मंडल अध्यक्ष लक्ष्मन सिंह रावत व कार्यक्रम संयोजन कल्लू शर्मा व सभासद अमी चन्द द्वारा सुन्दर आयोजन किया गया तथा शक्ति केन्द्र के संयोजन केशव जोशी बूथ अध्यक्ष मनोज कुमार सभासद अशोक सिंह मंडल उपाध्यक्ष लालजी सिंह प्रदेश सहप्रमुख सोशल मिडिया ओबीसी मोर्चा गोपी कश्यप मंडल संयोजन सोशल मीडिया विजय गौड़ विवेक मिश्रा जगत सिंह रावत व बूथ के महत्वपूर्ण कार्यकर्त्ता व बूथ के प्रबुद्ध निवासी उपस्थित रहें और मानयनीय प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी को सभी ने मन से सुना इस भव्य कार्यकर्म में महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने मानयनीय प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी व भाजपा संगठन द्वार राष्ट्रपति पद हेतु लिया गया फ़ैसला पार्टी के अन्तिम पंक्ति में बैठे कार्यकर्ता के महत्व को सिद्ध करने वाला महत्वपूर्ण निर्ण