बड़ी धूमधाम से मनाया गया श्री मुलायम सिंह यादव जी का 83 वाँ जन्मदिन

बड़ी धूमधाम से मनाया गया श्री मुलायम सिंह यादव जी का 83 वाँ जन्मदिन। समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव जी का आज राजेंद्र नगर में पं अमरपाल शर्मा जी के कार्यालय पर सादगी से जन्मदिन मनाया गया। इस समारोह में मुख्य अथिति गाज़ियाबाद के जिलाध्यक्ष राशिद मलिक एवं गाज़ियाबाद महानगर अध्यक्ष राहुल चौधरी जितेंद्र शर्मा समेत कई प्रमुख नेता शामिल हुए। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री नरेश चंद्र शर्मा अध्यक्ष अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा साहिबाबाद ने की एवं पं अमरपाल शर्मा जी के संरक्षण में हुई। मुलायम सिंह यादव का आज 83वां जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर मुलायम सिंह जी के नाम का 82 किलोग्राम का केक काटकर ख़ुशी का इजहार किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक पं अमरपाल शर्मा जी ने विपक्ष को आड़े हाथ लिया तथा भारतीय जनता पार्टी को झूठी और फरेव पार्टी कहा। जो सिर्फ दूसरों के काम को अपना करना जानती है। शर्मा जी ने बताया की उनके द्वारा किए गए कार्यों को किस प्रकार यह बीजेपी सरकार...